CG Van Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत


रायपुर, 5 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए नया रायपुर में अपनी मां के नाम पीपल का पौधा लगाया। इसके साथ ही प्रदेशव्यापी ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत हुई। अभियान के तहत करीब 15 एकड़ क्षेत्र में 2,500 से अधिक पीपल के पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2026 में ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में प्रदेशभर में 7 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। उनका कहना था कि वृक्षारोपण तभी सफल होगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।

पीपल का पेड़ पर्यावरण और संस्कृति का प्रतीक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पीपल के वृक्ष को विशेष महत्व दिया गया है। यह न केवल आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने लोगों से अपने घर, खेत, स्कूल, कार्यस्थल या आसपास की खाली भूमि पर अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

‘पीपल फॉर पीपुल’ हरित भविष्य का अभियान

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘पीपल फॉर पीपुल’ केवल वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य के निर्माण का अभियान है। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने पिछले दो वर्षों में करीब 7.50 करोड़ पौधों का रोपण किया है और इस अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर घरों में तिरंगा फहराने के साथ एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की भी अपील की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित कई मंत्री, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। सभी ने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp