LIVE UPDATE

CJJC, बसपा, CPI महागठबंधन में शुरू हो गई बगावत, कोंटा से महागठबंधन के प्रत्याशी मनीष कुंजाम के खिलाफ बसपा के बुधराम करतामी ने की दावेदारी, नामांकन फॉर्म लिया



जोगी कांग्रेस, बसपा, सीपीआई में चुनावी गठबंधन होने के बाद अब सीटों को लेकर प्रत्याशियों के बीच बगावत होते नजर आ रही  है, महागठबंधन के बाद सीपीआई ने कोंटा विधानसभा क्षेत्र से मनीष कुंजाम को प्रत्याशी बनाया है, जिसके विरोध में आज बसपा के बुधराम करतामी ने कोंटा से नामांकन फॉर्म खरीद कर पार्टी के विरूद्ध बगावत शुरू कर दी है |
बता दें कि इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जनता कांग्रेस जोगी,बसपा और सीपीआई तीनों मिलकर चुनाव लड़ रहे है, तीनों के बीच हुई गठबंधन के समझौते के अनुसार 55 सीटों पर जनता कांग्रेस और 35 सीटों पर बसपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, इसी बीच जनता कांग्रेस सुप्रीमों अजित जोगी ने सीपीआई से भी गठबंधन कर सीपीआई को बस्तर क्षेत्र के दो सीटों में समर्थन देने की बात कही थी, जिसमें विधानसभा कोंटा भी शामिल है, इस सीट पर सीपीआई ने पहले से मनीष कुंजाम को अपने प्रत्याशी बनाकर मैदान पर उतारा है, वही आज बसपा के बुधराम करतामी ने कोंटा विधानसभा से नामांकन फॉर्म भरकर अपनी दावेदारी पेश की है ,अब देखना होगा की अब ये बगावत की स्वर को कहां-कहां देखने को मिलती है | महागठबंधन के प्रत्याशी मनीष कुंजाम ने आज नामांकन फॉर्म जमा कर दिया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp