CM विष्णुदेव साय का आज तूफानी दौरा: इन दो जिलों को देंगे विकास कार्यों की सौगात, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

रायपुर, 17 जून 2026.: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज प्रदेश के दो प्रमुख जिलों— सूरजपुर और गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा उनका मिनट-टू-मिनट आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
सूरजपुर में शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री का दौरा आज सुबह 10:50 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से शुरू होगा, जहां से वे कार द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:00 बजे वे हेलीकॉप्टर से सूरजपुर जिले के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 12:00 बजे: सूरजपुर जिले के विश्रामपुर स्थित अयप्पा ग्राउंड हेलीपैड पर आगमन। दोपहर 12:10 बजे से 01:00 बजे तक: शिवनंदनपुर (वार्ड क्र. 06, बंचरपारा) में आयोजित “नव-निर्वाचित अध्यक्ष/पार्षदों का शपथ ग्रहण” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
गरियाबंद को मिलेगी विकास कार्यों और ‘गोंडवाना भवन’ की सौगात
सूरजपुर का कार्यक्रम संपन्न करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 01:10 बजे हेलीकॉप्टर से गरियाबंद जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 02:40 बजे: गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपैड पर आगमन। (दोपहर 3 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा)। दोपहर 03:00 बजे से 03:45 बजे तक: पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में “विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास” करेंगे।
शाम 03:50 बजे से 04:35 बजे तक: दर्रीपारा (गरियाबंद) में “नव निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण” समारोह में शामिल होंगे।
शाम को रायपुर वापसी
गरियाबंद में सभी कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 04:45 बजे हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। शाम 05:15 बजे उनका रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर आगमन होगा, जहां से वे शाम 05:25 बजे सीधे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।











