LIVE UPDATE
Trending

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बाड़ेबंदी; 180 सीटर स्पेशल प्लेन से उड़ान भरेंगे, फैमिली के साथ जाएंगे बेंगलुरु, आरोप- BJP से आ रहे ऑफर

डेस्क टीम.  मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्यसभा की तीसरी सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी की तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी के सभी विधायक विशेष विमान से बेंगलुरु रवाना होंगे, जहां वे 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव तक ठहरेंगे।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक भोपाल स्थित नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सरकारी निवास पर जुटने लगे हैं। यहां से सभी विधायकों को बसों के माध्यम से एयरपोर्ट ले जाया जाएगा, जहां से दोपहर में विशेष विमान द्वारा बेंगलुरु के लिए रवाना किया जाएगा। खास बात यह है कि कई विधायक अपने परिवार के सदस्यों के साथ इस दौरे पर जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बेलतरा की बदहाली गिनाकर सरकार को घेरा, सौंपा 15 सूत्रीय मांगपत्र
सुशासन तिहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बेलतरा की बदहाली गिनाकर सरकार को घेरा, सौंपा 15 सूत्रीय मांगपत्र
June 8, 2026
- जिस मंच से सरकार सुशासन का दावा कर रही थी, वहीं पानी, खाद, बिजली और सड़क को लेकर विपक्ष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी को आशंका है कि चुनाव से पहले विधायकों को प्रभावित करने की कोशिश की जा सकती है, इसलिए उन्हें एकजुट रखने के लिए यह रणनीति अपनाई गई है।

इस बीच कांग्रेस विधायक दिनेश जैन मुनमुन और सोहन वाल्मिकी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भाजपा कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के लिए बड़े-बड़े ऑफर दे रही है। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur- एमआईसी बैठक में जमकर बवाल: “पार्षद निष्क्रिय” बयान पर मेयर घिरीं, जमकर हंगामा….अफसरों पर भी लगे गंभीर आरोप
Bilaspur- एमआईसी बैठक में जमकर बवाल: “पार्षद निष्क्रिय” बयान पर मेयर घिरीं, जमकर हंगामा….अफसरों पर भी लगे गंभीर आरोप
June 8, 2026
बिलासपुर। नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) की बैठक सोमवार को भारी हंगामे और तीखी नोकझोंक के बीच संपन्न हुई। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी महिला आरक्षण की बात करती है, वही अब एक महिला उम्मीदवार को हराने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों के बजाय राजनीतिक प्रबंधन में लगी हुई है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक पूरी तरह पार्टी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी का मन बदलना होता तो वह यहां रुकता ही नहीं। सभी विधायक एकजुट हैं और कांग्रेस उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-मंत्री जी का ‘वीआईपी ठाठ’! जनता जमीन पर, मंत्री टेबल पर पैर पसारकर…सुशासन तिहार में वायरल वीडियो में घिरे मंत्री, उठ रहे सवाल, देखें Video
CG-मंत्री जी का ‘वीआईपी ठाठ’! जनता जमीन पर, मंत्री टेबल पर पैर पसारकर…सुशासन तिहार में वायरल वीडियो में घिरे मंत्री, उठ रहे सवाल, देखें Video
June 9, 2026
एमसीबी, 9 जून 2026। प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी सुशासन तिहार इन दिनों पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति में बढ़ी हलचल के बीच अब सबकी निगाहें 18 जून को होने वाले मतदान और उसके नतीजों पर टिकी हैं।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *