LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur News; बुधवारी बाजार पहुंचे कैट के राष्ट्रीय नेता, व्यापारियों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिलाया भरोसा

अमर पारवानी बोले- ऐतिहासिक बाजार के व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ा है कैट, हर मुद्दा प्रशासन तक पहुंचाएंगे

बिलासपुर, 6 जून 2026। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर के ऐतिहासिक बुधवारी बाजार का दौरा कर व्यापारियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं और बाजार की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके समाधान का भरोसा दिलाया गया।

कैट के राष्ट्रीय वॉइस चेयरमैन अमर पारवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र गांधी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश ओछवानी ने बिलासपुर कैट टीम के साथ बुधवारी बाजार का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और व्यापारिक चुनौतियां जानीं।

ये खबर भी पढ़ें…
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली पहुंचे संस्थापक अभिजीत दिपके
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली पहुंचे संस्थापक अभिजीत दिपके
June 6, 2026
नई दिल्ली। अपने अनोखे नाम और अलग पहचान के कारण चर्चा में रहने वाली कॉकरोच जनता पार्टी को राजधानी दिल्ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमर पारवानी ने कहा कि बुधवारी बाजार बिलासपुर की व्यापारिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और स्थानीय अर्थव्यवस्था में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि कैट छोटे और बड़े सभी व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनकी समस्याओं को प्रशासन और संबंधित मंचों तक पहुंचाया जाएगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र गांधी ने कहा कि व्यापारिक हितों की सुरक्षा के लिए कैट हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहता है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर प्रयास करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस नियुक्ति : कांग्रेस ने की 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखिए सूची…
CG-कांग्रेस नियुक्ति : कांग्रेस ने की 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखिए सूची…
June 6, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने संचार विभाग में 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश ओछवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का व्यापारिक ढांचा पारंपरिक बाजारों पर आधारित है। बुधवारी बाजार के विकास और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कैट प्रशासन से चर्चा कर आवश्यक कदम उठाएगा।

दौरे के दौरान कैट बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने स्थानीय व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं से राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बाजार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही प्रशासन से मुलाकात की जाएगी। इस अवसर पर कैट के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे और व्यापारियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।

ये खबर भी पढ़ें…
शनिचरी बाजार अग्निकांड: आग से उजड़ी दुकानों का दर्द सुनने पहुंचे शैलेष पांडे, कहा— लापरवाही हुई तो तय हो जिम्मेदारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
शनिचरी बाजार अग्निकांड: आग से उजड़ी दुकानों का दर्द सुनने पहुंचे शैलेष पांडे, कहा— लापरवाही हुई तो तय हो जिम्मेदारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
June 6, 2026
बिलासपुर, 6 जून 2025। शनिचरी बाजार सब्जी मंडी में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद पूर्व विधायक शैलेष पांडे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *