LIVE UPDATE
Trending

CG-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद 7 फेरे लेंगे विधायक; VIP संस्कृति छोड़ के करेंगे सामूहिक शादी, CM सहित पूरा मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद

बेमेतरा, 28 मई 2026. बेमेतरा में जनहितकारी योजनाओं को लेकर एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिलने जा रही है। क्षेत्र के युवा और लोकप्रिय विधायक दीपेश साहू ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में स्वयं विवाह करने का फैसला लिया है। विधायक के इस निर्णय की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है और हर वर्ग से इसकी सराहना की जा रही है।

बेमेतरा के इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई मौजूदा विधायक सरकारी योजना के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आम नागरिकों के साथ विवाह बंधन में बंधेगा। विधायक दीपेश साहू का यह कदम सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने और फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा अंचल कोटा पहुंचे प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा; जंगलों के बीच बसे गांवों में परखी योजनाओं की जमीनी सच्चाई, बदहाल आश्रम व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी
बैगा अंचल कोटा पहुंचे प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा; जंगलों के बीच बसे गांवों में परखी योजनाओं की जमीनी सच्चाई, बदहाल आश्रम व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026/घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे बैगा अंचल में बुधवार को उस समय प्रशासनिक सक्रियता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार 31 मई को बेमेतरा नगर के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में विधायक दीपेश साहू सहित क्षेत्र के कुल 24 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेंगे। आयोजन को लेकर जिले सहित पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

विधायक दीपेश साहू का कहना है कि आज के समय में शादी-ब्याह में होने वाली अनावश्यक खर्चीली परंपराएं समाज पर आर्थिक बोझ बढ़ाती हैं। ऐसे में उनका यह निर्णय समाज को सादगी और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से लिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाना भी इसका मुख्य उद्देश्य है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा विधायक पर FIR; विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर FIR, नायब तहसीलदार के साथ मारपीट का लगा आरोप
CG-भाजपा विधायक पर FIR; विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर FIR, नायब तहसीलदार के साथ मारपीट का लगा आरोप
May 28, 2026
अंबिकापुर, 28 मई 2026. सीतापुर में नायब तहसीलदार से कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सीतापुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक, सामाजिक और बौद्धिक वर्गों ने विधायक के इस फैसले को सराहनीय बताया है। लोगों का मानना है कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में सामूहिक विवाह योजना को लेकर झिझक कम होगी और अधिक लोग इसका लाभ लेने के लिए आगे आएंगे। विधायक दीपेश साहू ने कहा कि कोई भी शासकीय योजना तभी प्रभावी होती है, जब जनप्रतिनिधि स्वयं उसका हिस्सा बनकर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में इलाज जारी, हालत गंभीर
Chhattisgarh News; पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में इलाज जारी, हालत गंभीर
May 28, 2026
रायपुर, 28 मई 2026. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई की हालत बिगड़ गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *