LIVE UPDATE
Trending

CG-भाजपा कोर कमेटी में अमर अग्रवाल की एंट्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, अमर ने पार्टी का जताया आभार

बिलासपुर, 15 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को “छत्तीसगढ़ भाजपा कोर कमेटी” का सदस्य बनाए जाने पर बिलासपुर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। शासन और संगठन दोनों स्तरों पर उन्हें लंबे समय का अनुभव प्राप्त है तथा वे कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल के राजनीतिक मार्गदर्शन में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले अमर अग्रवाल अपने सरल, सौम्य और शालीन व्यक्तित्व के कारण जनता के बीच विशेष पहचान रखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai का मैराथन कार्यक्रम, Convocation से मंत्रालय तक कई कार्यक्रम तय, पूरा शेड्यूल जारी
CM Vishnu Deo Sai का मैराथन कार्यक्रम, Convocation से मंत्रालय तक कई कार्यक्रम तय, पूरा शेड्यूल जारी
May 15, 2026
रायपुर, 15 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 15 मई 2026, शुक्रवार का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर अमर अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा समय-समय पर जो भी दायित्व उन्हें सौंपे गए, उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ उनका निर्वहन किया है। उन्होंने इसे अपने लिए सौभाग्य बताते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
May 15, 2026
रायपुर 15 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles