“आजा नाच ले” गरबा महोत्सव में आज से थिरकने के लिए हो जाइए तैयार, धूम मचाएंगी छत्तीसगढ़ी गायिका अलका चंद्राकर


जैसे जैसे शाम ढलती जा रही है, वैसे वैसे शहर के लोगों  का उत्साह भी बढ़ती जा रही है, अब से कुछ ही पल बाद शाम ढलते ही खूबसूरत रंग बिरंगी रौशनी के साथ सितारों से सजी आजा नचले डांडिया गरबा महोत्सव का रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमों के साथ आगाज होने वाली है,महिला नव जागृति मंच द्वारा आयोजित इस आजा नचले डांडिया गरबा महोत्सब का सीजी न्यूज़ 24 डॉट कॉम मीडिया पार्टनर है |

आज से शुरू हो रही आजा नचले डांडिया में पहले दिन इनायत बैंड द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी, इसके साथ ही आज की इस कार्यक्रम रेडियो की जाने मानी आवाज आरजे एंकर वर्धन, आरजे फिजा, और एंकर आरजे संस्कृति अपनी खूबसूरत एंकरिंग से डांडिया की इस खास शाम को और भी खूबसूरत बना देंगी | रोशन राजपूत ने बताया कि 13 से 15 अक्टूबर तक तीन दिन चलने वाली इस डांडिया महोत्सव आजा नचले में डांडिया के साथ ही साथ हर दिन रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी |

15 अक्टूबर को अलका चंद्राकर की प्रस्तुति 

चमके रे बिंदिया,देखव रे तोला, का जादू मंतर मारे, गौरी गौरा श्रृंगार, दर्शन, मया, माँ के जगमग दियना, जैसे कई बेहतरीन सुपर डुपर एलबमों व फ़िल्मी गीतों में अपनी आवाज की जादू बिखेरने वाली छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला अलका 15 अक्टूबर को आजा नचले डांडिया में शिरकत करेंगी, यह कार्यक्रम सीपत रोड सरकंडा कुर्मी छात्रावास सामुदायिक भवन आर के पेट्रोल पंप के पास आयोजित की गई है |

ये है सहयोगी 

आयोजक महिला नव जागृति मंच, मिडिया पार्टनर सीजी न्यूज़ 24 डॉट कॉम, इवेंट मैनेज ऑर्नेट क्रिएटिव स्टूडियो एंड इवेंट्स, डांस पार्टनर नटराज डांस एकेडेमी, कैप्चर पार्टनर एडवांस्ड फोटोग्राफी, ॐ साई फिल्म & गैरमा प्रॉपर्टीज, श्री शव शक्ति क्लॉथ, कैप्चर मेंस, वीआर फर्नीशिंग, राजदीप प्रिंटिंग एंड फ्लेक्स, डाउनटाउन होटल एंड रेस्टोरेंट, राठौर टुटोरिअल, ब्राउन लेडीज एंड किड्स वियर, पांच गव्य गौशाला, ड्रीम गर्ल्स स्टोर, कैपिटल्स म्यूच्यूअल फण्ड, आकांशा बिल्डर्स, गौरव तिवारी, अमित मेंस वियर, डिग्निटी, बबला रिफीलर्स, मखीजा टेस्ट टूयूब, गुरु कृपा हार्डवेयर एंड सेनेटरी, गेनियस पॉइंट, एलआईसी लक्ष्मी चंद्राकर, वर्षा ऋतू कलेक्शन |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज की मेहमान 

मखीजा टेस्ट टूयूब यहां की डॉ प्रतिभा मखीजा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, बिल्हा जिला पंचायत सदस्य रमेश कौशिक होंगे |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp