LIVE UPDATE
Trending

CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा



रायपुर, 1 मई 2026। राजधानी रायपुर की बहुमंजिला कमर्शियल इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। वीआईपी रोड स्थित करेंसी टॉवर में सीनियर आईएएस (ACS) ऋचा शर्मा के लिफ्ट में फंसने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था। वहीं गुरुवार को फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में एक और ऐसी ही घटना सामने आ गई। इस बार एक आईएएस अधिकारी की पत्नी करीब 15 से 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं।

पिथालिया कॉम्प्लेक्स में फिर दोहराई गई लापरवाही
मिली जानकारी के अनुसार, आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी किसी निजी काम से पिथालिया कॉम्प्लेक्स पहुंची थीं। जैसे ही उन्होंने लिफ्ट का इस्तेमाल किया, तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट बीच में ही अटक गई। अचानक लिफ्ट रुकने और दरवाजा न खुलने से अंदर फंसी महिला घबरा गईं। उन्होंने शोर मचाया और मोबाइल के जरिए सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों और तकनीशियनों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

ये खबर भी पढ़ें…
“बस्तर IG से लेकर कई SP तक”…पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल के संकेत! बस्तर आईजी की रेस हुई तेज, इन जिलों को जल्द मिल सकते हैं नए पुलिस कप्तान
“बस्तर IG से लेकर कई SP तक”…पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल के संकेत! बस्तर आईजी की रेस हुई तेज, इन जिलों को जल्द मिल सकते हैं नए पुलिस कप्तान
June 18, 2026
रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करेंसी टॉवर की घटना से भी नहीं लिया सबक
इससे पहले वीआईपी रोड स्थित करेंसी टॉवर में एसीएस ऋचा शर्मा भी करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही थीं। उस घटना में सामने आया था कि, लिफ्ट का इमरजेंसी अलार्म काम नहीं कर रहा था और अंदर मोबाइल नेटवर्क भी नहीं मिल रहा था। खराब वेंटिलेशन और अंधेरे की वजह से उनकी तबीयत तक बिगड़ गई थी।

सिस्टम पर उठ रहे गंभीर सवाल
लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह साफ संकेत देती हैं कि, शहर के बड़े कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट मेंटेनेंस महज औपचारिकता बनकर रह गया है। दो हाई-प्रोफाइल मामलों के सामने आने के बाद अब आम लोगों में भी डर और गुस्सा बढ़ रहा है। नगर निगम और संबंधित विभागों से बिल्डिंग संचालकों पर सख्त कार्रवाई और लिफ्ट सेफ्टी ऑडिट की मांग तेज हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल: कई IFS अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल: कई IFS अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
June 18, 2026
रायपुर, 18 जून 2026.राज्य शासन ने गुरुवार को भारतीय वन सेवा ,राज्य वन सेवा अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन ने नहीं उठाया कोई ठोस कदम
हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है, लेकिन लगातार बढ़ते मामलों के बीच उम्मीद की जा रही है कि जिम्मेदारों पर जल्द कार्रवाई होगी और लिफ्ट सुरक्षा को लेकर सख्त नियम लागू किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के इन गांव तक 8 किमी पैदल चलकर पहली बार कोई कलेक्टर पहुंचा, नदी और घने जंगल करने पड़े पार…फिर इमली के पेड़ के नीचे लगा चौपाल
छत्तीसगढ़ के इन गांव तक 8 किमी पैदल चलकर पहली बार कोई कलेक्टर पहुंचा, नदी और घने जंगल करने पड़े पार…फिर इमली के पेड़ के नीचे लगा चौपाल
June 19, 2026
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में प्रशासन ने एक नई लकीर खींची है। इंद्रावती नदी के पार, घने जंगलों और दुर्गम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp