Trending
CG Congress News: रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, कई पुराने चेहरों की छुट्टी
रायपुर, 25 अप्रैल 2026। पीसीसी चीफ दीपक बैज की मंजूरी के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इस 61 सदस्यीय टीम में 12 उपाध्यक्ष, 19 महामंत्री, 20 सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं।
नई सूची में खास बात यह रही कि पिछली कार्यकारिणी के अधिकांश पदाधिकारियों को इस बार मौका नहीं मिला है, जिससे संगठन में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

