LIVE UPDATE

महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी; महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए

रायपुर, 6 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक  सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त की राशि आज जारी की गई। इसके जारी होते ही हितग्राही महिलाओं के मोबाईल में खुशियों के नोटिफिकेशन की घंटी बज उठी। इस योजना के तहत राज्य की 68 लाख 48 हजार 899 महिलाओं को 641 करोड़ 62 लाख 92 हजार रूपए उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। लाभान्वित हितग्राहियों में 7773 महिलाएं नियद नेल्ला नार के योजना के गांवों की रहने वाली है।



छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करने के लिए और महिलाओं की बेहतरी के लिए यह योजना मार्च 2024 में शुरू की गई थी। तब से लेकर अब तक हर महीने हितग्राही महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की सहायता राशि नियमित रूप से दी जा रही है। इस योजना के तहत अब तक हितग्राही महिलाओं को 16,881 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद 7 फेरे लेंगे विधायक; VIP संस्कृति छोड़ के करेंगे सामूहिक शादी, CM सहित पूरा मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद
CG-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद 7 फेरे लेंगे विधायक; VIP संस्कृति छोड़ के करेंगे सामूहिक शादी, CM सहित पूरा मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद
May 28, 2026
बेमेतरा, 28 मई 2026. बेमेतरा में जनहितकारी योजनाओं को लेकर एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिलने जा रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.



गौरतलब है कि इस योजना के अंतर्गत हितग्राही महिलाओं के केवाईसी पूरा किए जाने का काम भी तेजी से कराया जा रहा है। केवाईसी के अद्यतन की यह प्रक्रिया ई-गवर्नेस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड के माध्यम से 3 अप्रैल से शुरू की गई है, जो 30 जून तक चलेगी। व्हीएलई द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत भवन में तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड कार्यालय में केवाईसी अद्यतन का कार्य हो रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना की ऐसी हितग्राही महिलाओं से जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है, उनसे तत्काल ई-केवाईसी कराने की अपील की है ताकि योजना की सहायता राशि बिना किसी व्यवधान के उनके खाते में पहुंच सके।



महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की संख्या 68,94,633 है, जिसमें से केवाईसी हेतु लंबित हितग्राहियों को छोड़कर 68,48,899 हितग्राहियों को 26वीं किश्त का भुगतान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में इलाज जारी, हालत गंभीर
Chhattisgarh News; पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में इलाज जारी, हालत गंभीर
May 28, 2026
रायपुर, 28 मई 2026. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई की हालत बिगड़ गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *