LIVE UPDATE
Trending

लखनऊ में सियासी मुलाकात: अमित जोगी ने अखिलेश यादव से की भेंट, ‘नफरत की ताकतों को हराने’ पर चर्चा

रायपुर, 31 मार्च 2026 । छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े नेता अमित जोगी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

अमित जोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने “अपने बड़े भाई” अखिलेश यादव से आत्मीय भेंट की। जोगी ने बताया कि इस दौरान देश में बढ़ती विभाजनकारी और नफरत की ताकतों को परास्त करने के रास्तों पर विस्तृत चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि अखिलेश यादव के साथ समय बिताना हमेशा प्रेरणादायक होता है और हर मुलाकात में उनसे कुछ नया सीखने को मिलता है। जोगी ने अखिलेश की सरलता, दूरदृष्टि और संघर्ष की भावना की भी सराहना की।

जोगी के मुताबिक, इस मुलाकात के बाद एक बेहतर, न्यायपूर्ण और सौहार्दपूर्ण भारत के निर्माण के संकल्प को और मजबूती मिली है। इस राजनीतिक मुलाकात को आने वाले समय में संभावित सियासी समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles