Trending

IPL 2026: आईपीएल के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत, मुंबई के होटल के कमरे में मिला शव



IPL 2026 के बीच Mumbai से एक दुखद खबर सामने आई है। Mumbai के Trident Hotel में ठहरे British Broadcast Engineer Ian William Langford की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 76 वर्षीय Langford IPL मैचों के प्रसारण कार्य से जुड़े हुए थे और BCCI की Broadcast टीम के साथ काम कर रहे थे। घटना के बाद होटल और क्रिकेट सर्किल में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, Lan William Langford 24 मार्च से Mumbai के Trident Hotel में ठहरे हुए थे। वह IPL मैचों के तकनीकी और प्रसारण से जुड़े काम के लिए भारत आए थे। बताया जा रहा है कि 29 मार्च को Wankhede Stadium में मैच Duty पूरी करने के बाद वह अपने होटल रूम लौटे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब कई बार कॉल करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो होटल स्टाफ को शक हुआ। इसके बाद Master Key की मदद से कमरा खोला गया, जहां Langford कमरे के अंदर अचेत हालत में मिले। होटल के In-House Doctor को तुरंत बुलाया गया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। बाद में उन्हें Hospital ले जाया गया, जहां Doctors ने मृत घोषित कर दिया।

Police ने दर्ज किया Accidental Death Report

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Mumbai Police ने इस मामले में Accidental Death Report (ADR) दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में पुलिस को फिलहाल किसी तरह की साजिश या बाहरी चोट के साफ संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम और अन्य मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि किसी भी संभावना को नजरअंदाज न किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp