CG-हर पंचायत में बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष; पीसीसी ने 41 नेताओं की लगाई ड्यूटी, देखें जिलेवार पूरा लिस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने अब पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिलों में संगठनात्मक चुनाव जल्द पूरा करने का फैसला लिया है। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द की जाएगी।
जानकारी के अनुसार कई जिलों में ब्लॉक कमेटियों का गठन हो चुका है, लेकिन बूथ और ग्राम पंचायत स्तर की कमेटियां अभी अधूरी हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को जिलों का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी दी है, ताकि संगठन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा सके।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 41 नेताओं को अलग-अलग जिलों का प्रभारी बनाते हुए निर्देश दिया है कि वे दो दिनों के भीतर जिलों का दौरा करें और जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक लेकर बूथ कमेटी तथा पंचायत कांग्रेस अध्यक्षों के गठन की प्रक्रिया पूरी कराएं।
पार्टी का मानना है कि पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत होने से गांव-गांव में कांग्रेस की पकड़ मजबूत होगी और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं का नेटवर्क तैयार किया जा सकेगा।











