CG News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर ‘पोस्टर वॉर’, BJP के बयान पर भूपेश बघेल का जोरदार पलटवार
रायपुर, 2 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ में धान (पैडी) की खरीदी और बोनस भुगतान को लेकर राजनीति एक बार फिर गर्मागर्म हो गई है। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब CM के सलाहकार पंकज झा ने सोशल मीडिया X पर प्रदेश के किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई धान के अंतर की राशि को लेकर भूपेश बघेल पर तंज कसा. पोस्ट में बघेल को योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी बताया गया. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए एक्स पर पोस्ट जारी किया.
भूपेश बघेल ने लिखा कि हां जी, हुए मालामाल! किसान हैं तो माल उगाया और बेचा तो माल आया! विष्णु देव सरकार ने खाद नहीं दिया, पर्याप्त बिजली नहीं दी, फिर भी हमने पसीना बहाया और धान उगाया. हमारी सरकार की कोशिश थी कि मेहनतकश किसानों को उनकी उपज का पैसा मिले. ईमानदारी से वादा निभाया तो हर किसान को पैसा मिलने लगा. भाजपा के 15 साल के राज में तो किसान आत्महत्या कर रहे थे. हमने किसानों को सम्मान दिया, हक का पैसा दिया.
भूपेश बघेल का पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने X (पूर्व ट्विटर) पर इसका सख्त जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि:
हां जी, हुए मालामाल! किसान हैं तो माल उगाया और बेचा तो माल आया!
विष्णु देव सरकार ने खाद नहीं दिया, पर्याप्त बिजली नहीं दी, फिर भी हमने पसीना बहाया और धान उगाया।
हमारी सरकार की कोशिश थी कि मेहनतकश किसानों को उनकी उपज का पैसा मिले। ईमानदारी से वादा निभाया तो हर किसान को पैसा… pic.twitter.com/xKuTp4pKdE
ये खबर भी पढ़ें…— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 1, 2026
किसानों के लिए क्या मायने रखता है?
धान खरीदी और समय पर बोनस का भुगतान किसानों के लिए एक संवेदनशील मुद्दा है क्योंकि इससे उनकी आर्थिक स्थिति और कृषि समर्थन मूल्य नीति पर विश्वास जुड़ा होता है। विवाद के बीच किसानों की चिंता यह है कि सही समय और भुगतान सुनिश्चित हों, ताकि उनकी फसल का उचित मूल्य उन्हें मिल सके।

