LIVE UPDATE
Trending

Bilasa Airport Night Landing: बिलासपुर एयरपोर्ट पर सफल नाइट लैंडिंग ट्रायल: अब रात्री उड़ानों की तैयारी तेज, खराब मौसम में भी संभव होगा संचालन

Bilasa Airport Night Landing: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के लिए हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। बिलासा एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिंग का सफल ट्रायल किया गया है। इस ट्रायल के लिए छत्तीसगढ़ शासन के स्टेट प्लेन का उपयोग किया गया, जिसके माध्यम से रात के समय विमान की सुरक्षित लैंडिंग की संभावनाओं को परखा गया।

इस दौरान रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स और एयर ट्रैफिक कॉर्डिनेशन जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई। परीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिससे यह संकेत मिला है कि भविष्य में यहां नियमित रूप से नाइट ऑपरेशन शुरू किए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
May 8, 2026
​रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने स्वच्छता और नवाचार की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब खराब मौसम में भी संभव होगा फ्लाइट संचालन

एयरपोर्ट को हाल ही में Visual Flight Rules (VFR) से Instrument Flight Rules (IFR) में अपग्रेड किया गया है। इस तकनीकी अपग्रेड के बाद अब कम विजिबिलिटी या खराब मौसम की स्थिति में भी बिलासा एयरपोर्ट पर विमान का संचालन संभव हो सकेगा।

नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू होने से यात्रियों को उड़ानों के अधिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही, इससे बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों की हवाई कनेक्टिविटी में भी विस्तार होगा, जो व्यापार, पर्यटन और आपातकालीन सेवाओं के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
May 8, 2026
रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रायल के दौरान अधिकारी और तकनीकी टीम रही मौजूद

नाइट लैंडिंग ट्रायल के दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर, नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS), रायपुर के क्षेत्रीय निदेशक सहित एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहे। सभी ने मिलकर एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया।

इस सफल परीक्षण के बाद अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में बिलासा एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट ने मांगी नाइट लैंडिंग से जुड़ी जानकारी

इसी बीच बिलासा एयरपोर्ट में हवाई सेवाओं से संबंधित जनहित याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई भी हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग सहित जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उनकी विस्तृत जानकारी दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत की जाए।

कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 फरवरी की तारीख निर्धारित की है। ऐसे में अब प्रशासन और एयरपोर्ट प्रबंधन को तकनीकी उन्नयन से जुड़े सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

क्षेत्रीय विकास को मिल सकती है नई गति

नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू होने से न केवल हवाई सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि बिलासपुर क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। बेहतर कनेक्टिविटी के साथ व्यापारिक गतिविधियों और निवेश के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं।

Related Articles