LIVE UPDATE
Trending

CG News: रायपुर नाइट डीजे पार्टी में सनी लियोनी नहीं होंगी शामिल, बजरंग दल के विरोध के बाद आयोजकों का बड़ा फैसला

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली हाई-प्रोफाइल नाइट डीजे पार्टी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री Sunny Leone की प्रस्तावित उपस्थिति को लेकर शुरू हुआ विरोध आखिरकार रंग लाया और आयोजकों ने उनका नाम इवेंट से हटा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इवेंट के प्रचार में सनी लियोनी के शामिल होने की बात सामने आने के बाद बजरंग दल ने इसका कड़ा विरोध जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए प्रशासन से कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की थी। विरोध प्रदर्शन और हंगामे की चेतावनी भी दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur में सुबह से पेट्रोल-डीजल के लिए शहर के कई पंपों पर उमड़ी भीड़, लंबी कतारें… प्रशासन की अपील बेअसर,
Bilaspur में सुबह से पेट्रोल-डीजल के लिए शहर के कई पंपों पर उमड़ी भीड़, लंबी कतारें… प्रशासन की अपील बेअसर,
May 15, 2026
बिलासपुर, 15 मई 2026. Bilaspur में पेट्रोल-डीजल को लेकर बना पैनिक थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवाद बढ़ने और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए आयोजकों ने बैठक कर निर्णय लिया कि सनी लियोनी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगी। आयोजकों की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वे किसी भी प्रकार का विवाद नहीं चाहते और शांति बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

हालांकि, नाइट डीजे पार्टी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। अन्य कलाकारों की प्रस्तुति और डीजे शो पूर्व निर्धारित समय पर होगा। इवेंट स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस नेता की मौत: कान्हा किसली ट्रिप पर गए कांग्रेस नेता की मौत, स्विमिंग पूल में नहाते समय आया हार्टअटैक
CG-कांग्रेस नेता की मौत: कान्हा किसली ट्रिप पर गए कांग्रेस नेता की मौत, स्विमिंग पूल में नहाते समय आया हार्टअटैक
May 15, 2026
रायपुर, 15 मई 2026। रायपुर नगर निगम के संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटनाक्रम के बाद शहर में चर्चा का माहौल है। जहां एक ओर कुछ लोग इसे सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं युवाओं के बीच कार्यक्रम को लेकर उत्साह बरकरार है।.

पोस्‍टर वायरल होने पर शुरू हुआ विवाद

इस कार्यक्रम का टीज़र और फ्री एंट्री पोस्‍टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही मामले ने तूल पकड़ लिया. सनी लियोनी के रायपुर आने का अनाउंसमेंट वाला वीडियो भी तेजी से शेयर हुआ. इसके बाद बजरंग दल ने इसे संस्‍कति और सामाजिक मूल्‍यों के खिलाफ बताया और इस कार्यक्रम में सनी लियोनी के शामिल होने का कड़ा विरोध किया.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पेट्रोल-डीजल पर लिमिट तय; बाइक और कार में सिर्फ इतने रुपये तक मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखिये आदेश
CG-पेट्रोल-डीजल पर लिमिट तय; बाइक और कार में सिर्फ इतने रुपये तक मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखिये आदेश
May 15, 2026
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच गरियाबंद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बजरंग दल ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करके भी कहा था कि ‘राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी.’ संगठन ने इस मामले में चेतावनी दी थी कि यदि कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया तो संगठन उग्र विरोध करेगा.

कार्यक्रम में पुलिस अनुमति नहीं लेने पर उठे सवाल

कार्यक्रम को लेकर एक बड़ी जानकारी भी सामने आई है. रायपुर मध्‍य एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने इस बारे में स्‍पष्‍ट किया है कि सनी लियोनी के इस प्रस्‍तावित कार्यक्रम की रायपुर पुलिस को किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई और न ही इसके लिए अनुमति ली गई.

उन्‍होंने कहा कि बिना किसी अनुमति के यादि कोई भी कार्यक्रम आयोजित होता है तो कार्यक्रम से संबंधित आयोजकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के इस बयान के बाद कार्यक्रम की वैधता पर भी अब सवाल खड़े हाेने लगे हैं.

शहर के लोगों की अलग-अलग सोच

कार्यक्रम की सूचना के बाद रायपुर के लोग दो भागों में बंटे हुए नगर आए. इसमें से एक वर्ग इस कार्यक्रम को मनोरंजन का कार्यक्रम मान रहा है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसका विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं. दूसरे वर्ग के लोगों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक और सांस्‍कृतिक मर्यादाओं के खिलाफ होने वाले आयोजन होते हैं, ऐसे आयोजनों को रद्द किया जाना चाहिए.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles