Trending

अमित शाह के दौरे से पहले नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, आधुनिक हथियार बरामद

सुकमा में लाल आतंक को बड़ा नुकसान हुआ है. PLGA के नक्सलियों ने सरेंडर किया है.

सुकमा | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में सक्रिय 21 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों के पास से कई आधुनिक हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लंबे समय से सुकमा और आसपास के इलाकों में नक्सली गतिविधियों में शामिल थे। इनमें से कई नक्सलियों पर शासन द्वारा इनामी राशि भी घोषित थी। सरेंडर की यह कार्रवाई नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत चलाए जा रहे दबाव और पुनर्वास नीति का नतीजा मानी जा रही है।

सरेंडर के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति के तहत सभी सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि वे मुख्यधारा में लौट सकें।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने ऑटोमैटिक राइफल, अन्य हथियार और विस्फोटक सामग्री सुरक्षा बलों के हवाले की है। इस बड़ी कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जल्द ही बस्तर संभाग दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में उनके दौरे से पहले हुआ यह सामूहिक सरेंडर नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की रणनीति की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि आने वाले दिनों में नक्सल मोर्चे पर और भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

आत्मसमर्पित नक्सलियों की डिटेल्स: 

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के बारे में सुकमा पुलिस ने जो जानकारी दी है. वह इस प्रकार है.

  1. संतोष उर्फ सन्ना बारसे पर 8 लाख का इनाम है. वह पूर्व पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 का सदस्य रहा है. उसकी उम्र लगभग 28 वर्ष है. उसकी जाति मुरिया है. वह सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना के पूवर्ती ओईपारा गांव का निवासी है. संतोष के पास 12 बोर की रायफल थी.
  2. अरूण उर्फ माड़वी हुर्रा पश्चिम बस्तर डिवीजन कम्पनी नम्बर 02, प्लाटून नम्बर 01 का पार्टी सदस्य है. अरुण भी 8 लाख रुपये का इनामी नक्सली है. उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है. उसकी जाति मुरिया है. वह सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना के कहैर दुलेड़ गांव का निवासी है. अरुण के पास इंसास रायफल थी.अरुण उर्फ माड़वी हुर्रा साल 2025 माह फरवरी में नेशनल पार्क एरिया में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा है. इस मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गये थे. वहीं साल 2025 मार्च महीने में हुए बीजापुर के ग्राम हण्ड्री के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में भी शामिल रहा. इस घटना में 26 नक्सली मारे गये थे.
  3. सोड़ी मुक्का, तुमालपाड़ आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर है. वह 2 लाख की इनामी है. उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया है. वह सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना के एंटापाड़ा गांव का निवासी है.
  4. माड़वी रोशनी, पामेड़ एरिया कृषि कमेटी पार्टी सदस्या रही है. वह 2 लाख की इनामी है. माड़वी की जाति मुरिया है. माड़वी भी चिंतागुफा थाना के कहैर दुलेड़ गांव की निवासी है. माड़वी के पास 12 बोर रायफल थी.

Related Articles