LIVE UPDATE

ओपिनियन पोल : रमन सिंह के हाथ से जाएगा छत्तीसगढ़, बहुमत के साथ सत्ता में आएगी कांग्रेस – सी वोटर सर्वे

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के तीन बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इन तीनों राज्यों और केंद्र में सत्ता के शिखर पर बीजेपी बैठी है, सभी राजनीतिक दल अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन इस बार जीत का सेहरा किसके सर बंधेगा, कौन बाजी मारेगा, इस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं । इन राज्यों के विधान सभा चुनाव परिणाम 2019 के सियासी महाभारत के लिए बड़ा संदेश भी हैं, इसे 2019 का सेमीफाइनल कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा । भारतीय राजनीति की दिशा तय करने वाले इन चुनावी नतीजों से पहले जनता के मूड को भांपने के लिए एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है, इस ओपिनियन पोल के मुताबिक तीनों राज्यों में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनने की संभावनाएं हैं, लेकिन राज्यों में भले ही कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है लेकिन केंद्र में मोदी सरकार को लोग दोबारा सत्ता सौंपना चाहते हैं

पिछले 15 सालों से सत्ता पर काबिज रमन सिंह के हाथ से इस बार छत्तीसगढ़ निकल जाएगा, सर्वे के मुताबिक, बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-मंत्री जी का ‘वीआईपी ठाठ’! जनता जमीन पर, मंत्री टेबल पर पैर पसारकर…सुशासन तिहार में वायरल वीडियो में घिरे मंत्री, उठ रहे सवाल, देखें Video
CG-मंत्री जी का ‘वीआईपी ठाठ’! जनता जमीन पर, मंत्री टेबल पर पैर पसारकर…सुशासन तिहार में वायरल वीडियो में घिरे मंत्री, उठ रहे सवाल, देखें Video
June 9, 2026
एमसीबी, 9 जून 2026। प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी सुशासन तिहार इन दिनों पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सी-वोटर सर्वे के मुताबिक कांग्रेस 47 सीटों के साथ बहुमत पा सकती है और बीजेपी 40 सीटों पर सिमट सकती है, छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 और लोकसभा की 11 सीटें हैं, साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 49 और कांग्रेस ने 39 सीटें जीती थीं, साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटों और कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर कब्जा किया था, रमन सिंह 7 दिसंबर 2003 को प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे

ये खबर भी पढ़ें…
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बाड़ेबंदी; 180 सीटर स्पेशल प्लेन से उड़ान भरेंगे,  फैमिली के साथ जाएंगे बेंगलुरु, आरोप- BJP से आ रहे ऑफर
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बाड़ेबंदी; 180 सीटर स्पेशल प्लेन से उड़ान भरेंगे, फैमिली के साथ जाएंगे बेंगलुरु, आरोप- BJP से आ रहे ऑफर
June 9, 2026
डेस्क टीम.  मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्यसभा की तीसरी सीट पर कब्जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ में किसे कितने वोट ?

कुल सीट- 90

ये खबर भी पढ़ें…
खाद-बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल; किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
खाद-बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल; किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
June 9, 2026
बिलासपुर, 9 जून 2026। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ किसानों को खाद, बीज, यूरिया और बिजली की समस्या का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजेपी- 38.6%

कांग्रेस- 38.9 %

अन्य- 22.5 %

छत्तीसगढ़ में किसे कितने वोट ?

कुल सीट- 90

बीजेपी- 38.6%

कांग्रेस- 38.9 %

अन्य- 22.5 %

छत्तीसगढ़ में किसे कितनी सीट ?

कुल सीट- 90

बीजेपी- 40

कांग्रेस- 47

अन्य- 3

छत्तीसगढ़ – लोकसभा में किसे वोट देंगे ?

कुल सीट- 11

बीजेपी- 48%

कांग्रेस- 39%

अन्य- 13%
सी वोटर सर्वे की मानें तो छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है,लेकिन कांग्रेस यहां भी बीजेपी पर भारी है, वोट शेयर के लिहाज से बीजेपी को 38.6, कांग्रेस को 38.9 और अन्य को 22.5 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिलता दिख रहा है, सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 47, बीजेपी को 40 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं, यहां भी ध्यान देने वाली बात यह है कि लोग रमन सिंह सरकार से तो नाराज हैं, लेकिन मोदी सरकार से खुश हैं. जब इनसे पूछा गया कि लोकसभा चुनाव में किसे वोट देंगे तो बीजेपी को 48, कांग्रेस को 39 और अन्य को 13 फीसदी लोगों ने समर्थन देने की बात कही

कैसे हुआ सर्वे?
छत्तीसगढ़ में 9906 लोगों की राय ली गई है, प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों पर सर्वे हुआ है. 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में सर्वे हुआ है

कंटेंट – एबीपी न्यूज़ नेटवर्क

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *