LIVE UPDATE
Trending

CM ने खाद की उपलब्धता को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, प्रदेश में किसानों को सतत रूप से हो खाद की आपूर्ति : साय

रायपुर 01 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों को सतत रूप से खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से डीएपी के स्थान पर एनपीके खाद के उपयोग को प्रोत्साहित करने की बात कही और किसानों को इसके लाभ से अवगत कराने को कहा। श्री साय ने कलेक्टरों के माध्यम से जिलेवार सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता और वितरण की निगरानी और सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली : 27 की जगह 28 मई को रहेगा अवकाश, निगम ने दिए विशेष व्यवस्थाओं के निर्देश
CG-बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली : 27 की जगह 28 मई को रहेगा अवकाश, निगम ने दिए विशेष व्यवस्थाओं के निर्देश
May 26, 2026
रायपुर, 26 मई 2026। राज्य शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवकाश में बदलाव करते हुए अब 27 मई के स्थान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेती-किसानी का यह समय किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि इस समय खाद-बीज की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा आती है, तो इसका सीधा असर फसलों की बुआई और उत्पादन पर पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समय पर और उचित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि समितियों में एनपीके खाद की व्यवस्था भी की जा रही है, किसानों को इसे उपलब्ध कराने की दिशा में तत्काल कदम उठाएं। उन्होंने अमानक और नकली खाद की बिक्री पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि ऐसे मामलों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, संचालक कृषि राहुल देव सहित मार्कफेड के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत, भाजपा में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत, भाजपा में शोक की लहर
May 26, 2026
बिलासपुर, 26 मई 2026 : छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रूपनारायण सिन्हा का निधन हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles