LIVE UPDATE

भूपेश बघेल के हालत में सुधार, जेल में हुआ था इंफेक्शन….कल मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

कल कोंडागांव दौरे के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल आज भी अस्पताल में भर्ती  रहेंगे, पहले से उनका स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है, अभी भी लोगों इके मिलने पर प्रतिबन्ध लगा हुआ है, इसके चलते उनके सारे कार्यक्रम को अभी कर रद्द किया गया है |

बता दें कि कल यानि रविवार कोंडागांव दौरे के दौरान  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल का लो बीपी और हाई शुगर होने के बाद वही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तबियत में सुधार नहीं होने के कारण  स्थानीय डॉक्टरों ने रायपुर रिफर कर दिया था, अभी उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं, भूपेश बघेल का स्वाथ्य पहले से बेहतर बताया जा रहा हैं, अभी उन्हें पेइंग वार्ड में रखा गया हैं, परिवार के सदस्य के अलावा अन्य लोगों को मिलने पर प्रतिबंद रखा गया हैं, बताया जा रहा हैं कि कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी |  लगातार व्यस्त दिनचर्या की वजह से आई कमजोरी के चलते डाक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है ।

ये खबर भी पढ़ें…
खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, फायरिंग केस में मिली अंतरिम राहत
खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, फायरिंग केस में मिली अंतरिम राहत
June 9, 2026
पटना, 9 जून 2026। चर्चित कोचिंग संचालक और शिक्षक फैसल खान (खान सर) को पटना के चर्चित फायरिंग मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भूपेश बघेल का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि यह वायरल इंफेक्शन है, जिसे मम्स वायरल कहा जाता है। इंफेक्शन के दौरान मरीज को कमजोरी के साथ सिरदर्द, बीपी लो, हाथ-पैर में दर्द, थकान के साथ गले और गाल में सूजन की शिकायत होती है। इस तरह के इंफेक्शन के लिए मरीज को कम से कम सात दिन तक तो पूरी तरह बैड रेस्ट करना ही पड़ता है, तब जाकर इंफेक्शन रिकवर हो सकता है। डाक्टरों का अनुमान है कि जेल में रहने के दौरान उन्हें इंफेंक्शन हुआ होगा और वे ध्यान नहीं दिए । बिना जांच परीक्षण के बस्तर यात्रा पर निकल पड़े, जिस कारण इंफेक्शन बढ़ गया । बोलने में तकलीफ और गले में सूजन के कारण दर्द बढ़ा ।

रद्द किए गए सारे कार्यक्रम
प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल का अभी इलाज चल रहा है,इसके चलते डॉक्टरों ने अभी उन्हें बेड रेस्ट करने की सलाह दिया है,इसके साथ उनका गले में इंफेक्शन का भी उपचार किया जा रहा है। इसके चलते भूपेश बघेल का सभी कार्यक्रम को रद्द किया गया है, आज दिन भर वे अस्पताल में रहेंगे, कल उन्हें छुट्टी मिल सकती है |

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 3 वीरों को मिला ‘शौर्य चक्र’, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लक्ष्मण-रामेश्वर और बालोद के जवान भोजराम ने बढ़ाया मान
छत्तीसगढ़ के 3 वीरों को मिला ‘शौर्य चक्र’, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लक्ष्मण-रामेश्वर और बालोद के जवान भोजराम ने बढ़ाया मान
June 9, 2026
Laxman Rameshwar Bhojram Honored: छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए ऐतिहासिक गौरव लेकर आया. प्रदेश के 3 जवानों कांकेर जिले में पदस्थ पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *