LIVE UPDATE

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना 2024-25 : स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार ’’मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना’’ सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में आने वाले छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा।

सभी पात्र छात्र 24 अक्टूबर से 20 नवंबर 2024 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इस संबंध में पंजीयन, सत्यापन, और दावा, आपत्ति सहित पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। छात्रों को योजना की आधिकारिक वेबसाइट ’’स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट ईन’’ पर जाकर अपना पंजीयन करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ट्रांसफर पर रोक: विशेष परिस्थितियों में ही CM की मंजूरी से मिलेगा स्थानांतरण, इस वजह से जारी हुआ आदेश
CG-ट्रांसफर पर रोक: विशेष परिस्थितियों में ही CM की मंजूरी से मिलेगा स्थानांतरण, इस वजह से जारी हुआ आदेश
April 29, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 29 अप्रैल 2026। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने अहम प्रशासनिक निर्णय लिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके लिए छात्रों को अपनी जन्मतिथि, जाति प्रमाण पत्र, अंकसूची, और बैंक खाता जानकारी जैसे आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। आवेदन के लिए प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार पंजीयन 24 अक्टूबर से 20 नवंबर 2024, सत्यापन 21 नवंबर से 27 नवंबर, दावा-आपत्ति 28 नवंबर से 2 दिसंबर और अंतिम सूची का प्रकाशन एवं वितरण 9 दिसंबर 2024 को किया जाएगा।

ज्ञात हो कि ’’मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना’’ का उद्देश्य राज्य के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन प्रदान करना और उनकी उच्च शिक्षा में सहायता करना है। इस योजना से छात्रों को आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को बल मिलेगा। यह योजना उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारी सहित TI, SI के हुए तबादले, देखिये लिस्ट
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारी सहित TI, SI के हुए तबादले, देखिये लिस्ट
April 30, 2026
जीपीएम, 30 अप्रैल 2026। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा नवीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
2000 करोड़ के सिंडिकेट पर ED का शिकंजा: बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी के घर रेड, दुर्ग में बिल्डर भी घेरे में
2000 करोड़ के सिंडिकेट पर ED का शिकंजा: बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी के घर रेड, दुर्ग में बिल्डर भी घेरे में
April 30, 2026
बिलासपुर, 30 अप्रैल 2026. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित 2000 करोड़ रुपये के सिंडिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles