LIVE UPDATE

माधों सिंह ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने छतीसगढ़ किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष, जानें उनके बारे में

भारतीय किसान संघ ने माधो सिंह ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें छतीसगढ़ किसान संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, वे पिछले 8 सालों से भारतीय किसान संघ से जुड़े हुए है, इस दौरान उन्होंने किसान जिला संयोजक, जिला कोषाध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है।

भारतीय किसान संघ ने माधो सिंह ठाकुर की निष्ठा और संगठन के प्रति लगाव और मेहनत को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है,वह किसान, नौजवान, मजदूर के हित में हमेशा कार्यरत और संघर्ष करते आ रहें है।

ये खबर भी पढ़ें…
IPL 2026: रायपुर में IPL का रोमांच, स्टेडियम में 14 प्रकार की चीजें प्रतिबंधित, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1 हजार जवान
IPL 2026: रायपुर में IPL का रोमांच, स्टेडियम में 14 प्रकार की चीजें प्रतिबंधित, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1 हजार जवान
May 8, 2026
IPL 2026: नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के होने वाले दो मैचों के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक किसान परिवार में जन्मे माधो सिंह ठाकुर किसानों की तात्कालिक दशा एवं दिशा को बखूबी से समझते है, वे किसान सम्मेलन एवं किसान संगोष्ठी जैसे कई कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों के हित में काम करने के साथ ही किसानों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी देते आ रहे है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
May 8, 2026
​रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने स्वच्छता और नवाचार की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानें कौन है माधो सिंह ठाकुर
माधो सिंह ठाकुर कक्षा 11वी तक की पढाई की है, खेती के प्रति बचपन से ही लगाव होने के कारण पढ़ाई को बीच में छोड़कर अपने पैतृक गांव बहतराई, वार्ड नंबर 49 बी.आर. यादव नगर में कृषि कार्य करते हुए जीवन यापन करने लगे, खेती कार्य के दौरान माधो सिंह ठाकुर ने किसानों की दयनीय स्तिथि को करीब से देखा जिसके बाद उनके मन में किसानों के हित में कार्य करने का विचार आया, जिसके बाद उन्होंने किसानों के हित में कार्य करने का फैसला लेते हुए किसान संघ से जुड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
May 8, 2026
रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माधो सिंह ठाकुर पिछले 8 साल से भारतीय किसान संघ से जुड़े हुए है, वे 2018 में पहले बिलासपुर जिला संयोजक बनकर काम किसानों के हित में काम करना शुरू किये, 2018 मे पुर्ण कालिक बिलासपुर जिला समिति का गठन हुआ जिसमें जिला कोषाध्यक्ष के दायित्व का निर्वाह करते दो त्रिवार्षिय कार्य काल को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किया।

बता दें कि भारतीय किसान संघ का 9 वां प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन रायपुर में संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में माधो सिंह ठाकुर का सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्वाचन हुआ एवं महामंत्री के पद पर नवीन शेष को बनाया गया।

भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश का तीन वर्षों में चुनाव होता है। इसके पूर्व किसान संघ ने प्रदेश में ग्रामों में सदस्यता की उसके पश्चात् ग्राम समिति बनाई गई, ग्राम समितियों के आधार पर तहसील समिति एवं तहसील समिति के आधार पर जिला समितियों का चुनाव होता है। ऐसी व्यवस्था के साथ ही प्रदेश के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की जाती है।

भारतीय किसान संघ के नए प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह ठाकुर ने कहा कि संगठन द्वारा प्रांत अध्यक्ष का दायित्व दिया है जिसमें देश का उत्थान किसानों कल्याण का भाव के साथ सभी को साथ में लेकर काम करेंगे, शासन की कल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाता रहूंगा।

उन्होंने कहा कि
उत्तम खेती मध्यम व्यापार
अधम चाकरी भिख निदान
कहावत को चरितार्थ करना।
राष्ट्रहित एवं किसान हित के उद्देश्यों को पूर्ति करते हुए
संघे शक्ति कलियुगे के भाव को लेकर काम करना है

इस मौके पर यह लोग रहे उपस्थित
शेष प्रदेश कार्यकारिणी में सुरेश चंद्रवंशी, तुलाराम, गजानन दिग्रसकर, दुर्गा पाल, देवप्रसाद तिवारी, मेनका साहू, ज्योति साहू, कुणाल सिंग, मनेश्वर प्रधान, गोपाल नाग, मुकेश चौधरी, किशोर सिंग बघेल, संजय साहू, गिरधारी सागर, संजय परिहार, नंदकुमार चंद्रवंशी, राजलाल राजवाड़े, भुवन चंद्रा का चयन किया गया।

CG ब्रेकिंग: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान, इस दिन होगी चुनाव, देखें आदेश

Related Articles