LIVE UPDATE

CRPF Recruitment : CRPF में नौकरी का सुनहरा मौका, 11 हजार से ज्यादा भरे जाएंगे पद, ऐसे करें आवेदन

CRPF Recruitment : दसवीं पास कैंडिडेट्स के लिए सीआरपीएफ में नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. यहां बंपर पदों पर भर्ती चल रही है. वे कैंडिडेट्स जो सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने की जरूरी योग्यता रखते हों, वे बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर से हो रहे हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए फॉरमेट में अप्लाई कर दें।

कहां से करना है अप्लाई
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – ssc.gov.in. यहां से आप आवेदन करने के साथ ही इन पदों का डिटेल भी जान सकते हैं और आगे के अपडेट भी पता कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वैकेंसी डिटेल
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 11541 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती होगी. इनमें से पुरुषों के पदों की संख्या कहीं ज्यादा है और महिलाओं के लिए कम पदों पर ही भर्ती निकल रही है. कुल 11541 पदों में से 1299 पद पुरुषों के और कुल 242 पद महिलाओं के लिए हैं।

CG-ब्रेकिंग: प्राधिकरणों में नियुक्ति शुरू…गोमती साय, खुशवंत साहेब को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस प्राधिकरण के बनाये गए उपाध्यक्ष, आदेश जारी

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
April 25, 2026
रायपुर 25 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौन कर सकता है अप्लाई
आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास की हो. इसके साथ ही उसकी उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए. इस बारे में डिटेल में जानकारी करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं।

CRPF Recruitment : कैसे होगा चयन
इन पदों पर चयन कई लेवल की परीक्षा पास करने के बाद होगा जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसे पास करने वाले कैंडिडेट्स को पीईटी टेस्ट, पीएसटी टेस्ट भी देने होंगे. इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन भी लिया जाएगा. एक स्टेज पास करने वाला ही दूसरी स्टेज में जाएगा और सेलेक्शन के लिए सभी स्टेज क्लियर करना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुल्क कितना लगेगा
सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल पदों का फॉर्म भरने के लिए आपको 100 रुपये शुल्क देना होगा. ये शुल्क जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए है. वहीं एससी, एसटी और दूसरी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना है।

CG: राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर निलंबित, भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस

सैलरी कितनी मिलेगी
इन पदों पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को महीने के 18,000 से लेकर 69,100 रुपये तक सैलरी हर महीने दी जाएगी. इस बारे में कोई भी डिटेल या अपडेट पता करने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें. आवेदन करते समय अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ में जरूर लगाएं।

Related Articles