CG Mukhyamantri Jandarshan: मुख्यमंत्री का जनदर्शन कल, जनता से रूबरू होंगे सीएम साय, लोगों के समस्याओं का होगा समाधान


CG Mukhyamantri Jandarshan:  मुख्यमंत्री निवास रायपुर में कल गुरूवार 19 सितंबर को जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनदर्शन में लोगों से सीधे रुबरु होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

जनदर्शन का आयोजन सबेरे 11:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जाएगा।

CG Mukhyamantri Jandarshan:  बता दें कि मुख्यमंत्री निवास में हर गुरुवार को जनदर्शन आयोजित की जाती है,इस दौरान मुख्यमंत्री दूर-दूर से आये प्रदेश के जनता से मिलते हैं और उनके समक्ष अपनी शिकायतें रखती है।

जनदर्शन में ज्यादातर मामले आवेदन आर्थिक सहायता, चिकित्सा सहायता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, राजस्व विभाग से संबंधित होते है, जिनका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समस्या सुनकर तत्काल निराकरण करते हैं ।

CG Cabinet Meeting: साय सरकार की कैबिनेट बैठक परसों, राज्योत्सव, धान खरीदी, नक्सलवाद समेत कई मुद्दों पर लिए जा सकते हैं अहम फैसले

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp