SSB jawan suicide : SSB की जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से कनपटी पर मारी गोली, 10 दिनों के अंदर तीसरी घटना


SSB jawan suicide :  कांकेर जिला में एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है, जवान सशस्त्र सीमा बल कांकेर में पदस्थत था यह मामला थाना ताड़ोकी क्षेत्र का है, जवान उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाला था, पुलिस ने जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक जवान राकेश कुमार सशस्त्र सीमा बल के 33वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था, उसकी ड्यूटी ताड़की थाना क्षेत्र के कोसरोंडा कैंप में लगी थी, इसी दौरान जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, वहीँ गोली की आवाज सुनने के बाद उनके साथ और अन्य जवान आये, जहां देखा की आरक्षक राकेश कुमार खून से लथपथ जमीन में पड़ा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं घटना की जानकारी जवानों ने अफसरों को दी जिसके बाद मृत जवान की शरीर को अंतागढ़ अस्पताल भेज दिया गया था, जवान के परिजनों को जानकारी दे दी गई है, यहाँ घटना मंगलवार की है।

SSB jawan suicide :  बता दें कि छत्तीसगढ़ में पुलिस जवानों की आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे है, दस दिनों के भीतर ये तीसरी घटना है, जहाँ जवान ने आत्महत्या किया है, इससे पहले भी कुछ दिन पहले 2 जवानों ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp