LIVE UPDATE

CBI के समन पर बोले CM रमन – पहले कांग्रेस ने ही CBI जांच की मांग की, अब CBI के जाँच पर उठा रहे सवाल….घटना बेहद निंदनीय, ये छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान

मंत्री राजेश मूणत सेक्स सीडी कांड मामले में सीबीआई ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और तीन अन्य लोगों का समन भेजा था, इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान आया है | मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है, और कांग्रेस ने ही सीबीआई जांच की मांग की थी | उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना निंदनीय है, कांग्रेस एक तरफ सीबीआई जाँच की मांग करती है और दूसरी तरफ सीबीआई की कार्यवाही पर सवाल उठाती है |

बता दें कि बहुचर्चित राजेश मूणत सीडी कांड के मामले में सीबीआई ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और विजय भाटिया को समन जारी किया था जिसमें आज तीनों को कोर्ट में पेश होने को कहा था | सीबीआई द्वारा जारी समन के मामले में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है, ऐसी घटना राजनीती गिरावट का पराकाष्टा है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी, और जब सीबीआई इस पूरे मामले की जांच कर रही है तो फिर कांग्रेस सीबीएआई पर सवाल उठा रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
May 1, 2026
बिलासपुर, 01 मई 2026। शहर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज 3 बजे पेश किया जाएगा

बता दें कि सीबीआई ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, विनोद वर्मा, विजय भाटिया को आज कोर्ट में शामिल होने के लिए समन भेजा था, भूपेश बघेल और बाकि भी दोपहर 11  बजे कोर्ट में भी पेश हुए थे लेकिन दस्तावेज में कमी के कारण उन्हें अब 3  बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा |

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
May 8, 2026
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles