LIVE UPDATE

Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों के साथ बैठक शुरू, 7 राज्यों की सीएस, डीजीपी शामिल, नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई की बन रही रुपरेखा

Amit Shah CG Visit: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतर राज्यीय समन्वय समिति की बैठक शुरू हो गई है, बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।

अंतर राज्यीय समन्वय समिति की बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं, बैठक में माओवाद प्रभावित इलाकों में माओवाद की गतिविधियों को रोकने की रणनीति और संयुक्त अभियान संचालित करने पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
May 22, 2026
रायपुर 22 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नक्सल प्रभावित राज्यों में एक राज्य से दूसरे राज्य नक्सलियों का जो मूवमेंट होता है, उस पर पूरी तरीके से लगाम लगाई जा सके. इस बैठक के दौरान यह सातों राज्य अपने-अपने राज्यों की रणनीति बताएंगे और सूचना आदान-प्रदान करने पर काम करेंगे।

CG – भ्रष्ट पंचायत सचिव पर गिरी गाज, CEO ने 4 पंचायत सचिवों को किया बर्खास्त, 7 सचिवों के वेतन से 56 लाख 99 की वसूली का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से पहले दौरे के दौरान अमित शाह ने कहा था कि था कि राज्य में सरकार बनने के बाद सबसे पहले नक्सलवाद को खत्म किया जाएगा, ऐसे में इस बैठक को उस वादे से जोड़कर देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के ये जिलें हैं सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित
देश के कुल 38 जिलों में से छत्तीसगढ़ के 15 जिले नक्सल प्रभावित हैं. इसमें बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, नारायणपुर, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़ छुई खदान गंडई, सुकमा, कबीरधाम और मुंगेली जिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles