LIVE UPDATE

IAS Transfer : 9 IAS अफसरों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानें किसको कहां से मिली जिम्मेदारी

IAS Transfer : मध्यप्रदेश सरकार ने 9 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किया है, देर रात सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के आयुक्त बदले गए है, वही कई आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जारी आदेश के अनुसार रवींद्र सिंह को मध्यप्रदेश शासन का सचिव बनाया गया है। वर्तमान में वह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के सह-संचालक, मध्यप्रदेश तथा प्रबंध संचालक, एमपी राज्य भंडार गृह निगम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनुपम राजन को एमपी शासन, उच्च शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। साथ ही उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अमित राठौड़ को वित्त विभाग का प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाणिज्यिक कर विभाग प्रमुख सचिव और कुटीर एवं ग्रामोद्योग प्रमुख सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को राज्य का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। शासन प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
श्रीमन शुक्ल को शहडोल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है, वर्तमान में वह कृषि विपणन बोर्ड में प्रबंध संचालक पद पर कार्यरत हैं, इसके साथ ही मण्डी एमपी में सह आयुक्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सचिव, राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव, और आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IFS पोस्टिंग ब्रेकिंग; छत्तीसगढ़ को मिला नया PCCF, अरुण कुमार पाण्डेय बने वन बल प्रमुख
IFS पोस्टिंग ब्रेकिंग; छत्तीसगढ़ को मिला नया PCCF, अरुण कुमार पाण्डेय बने वन बल प्रमुख
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG-महिला से गैंगरेप: परिचित समेत 10 युवकों ने की दुष्कर्म, 6 गिरफ्तार 4 आरोपी फरार

सीबी चक्रवर्ती को आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण पद पर नियुक्त किया गया है। संचालक, राज्य भंडार गृह निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऋषि गर्ग को राज्य योजना आयोग का सदस्य सचिव बनाया गया है। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग विभाग के आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
एस कृष्ण चैतन्य को मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
अवि प्रसाद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रोजगार गारंटी परिषद पद पर तैनात किया गया है।

 

Related Articles