LIVE UPDATE

IAS Transfer: राज्य सरकार एक्शन में, बड़े पैमाने पर IAS-PCS के तबादले, देखें लिस्‍ट

IAS Transfer: देश के कई राज्यों में अभी तबादला का सिलसिला जारी है, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में भी तबादलों का सिलसिला जारी है। आईएएस के बाद अब पीसीएस अफसरों के भी तबादले किए गए हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, 5 आईएएस और कई पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।

आईएएस शिव प्रसाद को अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। 2012 बैच के आईएएस शिव प्रसाद मौजूदा समय में विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही महिला आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।2018 बैच के आईएएस सुधीर कुमार का भी तबादला कर दिया गया हैं। सुधीर कुमार को कानपुर नगर का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। आईएएस सुधीर कुमार मौजूदा समय में सीडीओ कानपुर नगर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026। रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ 2019 बैच की आईएएस अधिकारी और सीडीओ फिरोजाबाद रही दीक्षा जैन का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। दीक्षा जैन को सुधीर कुमार की जगह सीडीओ कानपुर नगर बनाया गया है। दीक्षा जैन के स्थान पर 2018 बैच के आईएएस शत्रुघ्न वैश्‍य को सीडीओ फिरोजाबाद बनाया गया है। शत्रुघ्न बैश्य मौजूदा समय में सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण कानपुर नगर के पद पर तैनात थे। 2017 बैच की आईएएस प्रेरणा सिंह प्रतीक्षारत से ACEO ग्रेटर नोएडा अथारिटी बनाई गई है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के राजेश कुमार यादव (प्रथम) को एडीएम नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति मथुरा बनाया गया है। राजेश कुमार एडीएम न्यायिक रायबरेली के पद पर तैनात थे। ADM नमामि गंगे मथुरा विशाल कुमार यादव को रायबरेली में एडीएम न्यायिक बनाया गया है। इसके साथ ही कई अन्य पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूचना मिल रही है। गोरखपुर के सिटी मजिस्ट्रेट रहे पीसीएस मंगलेश दुबे को नोएडा का एडीएम प्रशासन बनाया गया है। साथ ही PCS विमल किशोर गुप्ता को मेरठ का ADM न्यायिक बनाया गया है। विमल किशोर एसडीएम बुलंदशहर के पद पर तैनात थे।
लखनऊ में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी सिद्धार्थ को कानपुर का नया ADM FR बनाया गया है। इसके साथ ही PCS लवी त्रिपाठी को SDM हापुड़, PCS पंकज दीक्षित को SDM आज़मगढ़ और PCS शालिनी सिंह तोमर को SDM उन्नाव बनाया गया है। फिलहाल इन अधिकारियों के तबादले की जानकारी मिल रही है। इस संबंध में कोई तबादला लिस्ट नहीं सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles