LIVE UPDATE

Bilaspur News : बिलासपुर में चाकूबाजी की घटना को लेकर साधा निशाना, पूर्व विधायक शैलेश ने कांग्रेस नेताओं के साथ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले- अपराधियों को मिल रहा संरक्षण, अपराधियों के हौसले बुलंद

Bilaspur News. बिलासपुर में बढ़ रहे अपराध को लेकर पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ कलेक्टर अवनीश शरण को ज्ञापन सौपा, पूर्व विधायक ने कलेक्टर से बिलासपुर शहर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग, इसके साथ ही उन्होंने अपराधियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की है ।

Bilaspur News. पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि बिलासपुर में आये दिन चाकू चल रहे है और पिछले छह माह में ये आँकड़ा बहुत बड़ा हो गया है। जबसे बीजेपी की सरकार छत्तीसगढ़ में आयी है तबसे चाकू से बात ज्यादा होने लगी है और इसके कारण बिलासपुर की जनता परेशान है और डरी हुई है। कुछ दिनों पूर्व रास्ते चलते व्यक्ति को चाकू अड़ाकर धमकी दिया गया,बुजुर्ग महिला की मौत हो गई,इन सभी घटनाओं से लगता है कि क़ानून व्यवस्था बिलासपुर की ध्वस्त हो गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद है और रोज़ घटना को अंजाम दे रहे है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS ट्रांसफर ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 IAS का हुआ तबादला, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए
IAS ट्रांसफर ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 IAS का हुआ तबादला, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए
May 7, 2026
CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 42 अफसरों को ट्रांसफर किया गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजेपी सरकार में सरकारी तरीक़े से शराब बेची भी जा रही है और पिलाई भी जा रही है शराब और अन्य नशे के कारण ज्यादा चाकू बाज़ी की घटनाए हो रही है,जरा ज़रा सी लड़ाई में चाकू निकल जाता है और घटनाएँ होने लगी है।मारपीट और चाकू की घटनाओं से बिलासपुर में तनाव बना रहता है और नागरिकों के बीच डर का माहौल बन रहा है।

बीजेपी की सरकार ने आने से पहले क़ानून व्यवस्था पर बड़ी बड़ी ढींगे मारी थी कि हम आयेंगे तो सब अच्छा होगा और बिलासपुर में शांति रहेगी लेकिन ये सब चुनावी बातें है और सत्ता पाने के बाद बीजेपी की सरकार में आपराधिक घटनाएँ बिलासपुर में ज्यादा होने लगी है।बिलासपुर के विधायक एलान किए थे कि वो विधायक बनेंगे तो पंद्रह दिनों में क़ानून व्यवस्था ठीक करेंगे लेकिन सरकार आने के बाद सात महीने हो गए है न विधायक का कुछ पता है और न घटनाएँ रुक रही है,सत्ता पाने के बाद जनता को भूल गए है।

ये खबर भी पढ़ें…
बंगाल में फिर खूनी सियासत! सुवेंदु अधिकारी के करीबी PA की गोली मारकर हत्या, चुनाव बाद बढ़ा तनाव
बंगाल में फिर खूनी सियासत! सुवेंदु अधिकारी के करीबी PA की गोली मारकर हत्या, चुनाव बाद बढ़ा तनाव
May 7, 2026
डेस्क टीम.  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles