LIVE UPDATE

SBI Vacancy 2024 : SBI में निकली 1 हजार से ज्यादा भर्तियों के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक करें आवेदन

State Bank of India , भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशल कैडर अधिकारियों की एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जा रही है, यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 19 जुलाई से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से एसबीआई एसओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

कौन कर सकता है अप्लाई
इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता पद के मुताबिक है और अलग-अलग है. हर पद के लिए कुछ अनुभव भी मांगा गया है. जैसे सेंट्रल रिसर्ट टीम (प्रोडक्ट लीड) के लिए एमबीए, पीजीडीएम, पीजीबीडीएम, सीए, सीएफए किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही कम से कम 8 साल का अनुभव होना चाहिए. इसी तरह रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए एक्सपीरियंस तीन साल है. इसी तरह हर पद के लिए एजुकेशनल क्वालीफिकेशन अलग-अलग है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Vyapam PAT PVPT 2026 : कृषि और वेटरिनरी में करियर का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
CG Vyapam PAT PVPT 2026 : कृषि और वेटरिनरी में करियर का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
April 4, 2026
CG Vyapam PAT PVPT 2026 :छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chhattisgarh Professional Examination Board ने CG PAT...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन पदों पर होगी 1040 भर्ती

रिलेशनशिप मैनेजर – टीम लीड रेगुलर पद – 21
रिलेशनशिप मैनेजर – टीम लीड बैकलॉग पोस्ट- 11

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE 10th Result 2026 Declared; CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, cbse.gov.in इस वेबसाइट से करे चेक
CBSE 10th Result 2026 Declared; CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, cbse.gov.in इस वेबसाइट से करे चेक
April 15, 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने आज 15 अप्रैल, बुधवार को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिलेशनशिप मैनेजर आरएम रेगुलर पद- 150
रिलेशनशिप मैनेजर आरएम बैकलॉग पोस्ट-123
रीजनल हेड रेगुलर पद-02
रीजनल हेड बैकलॉग पद-04

वीपी वेल्थ रेगुलर पद – 600
वीपी वेल्थ बैकलॉग पोस्ट-43
इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट रेगुलर पोस्ट-30
इनवेस्टमेंट ऑफिसर रेगुलर पद – 23

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG 2026; रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा; नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा
NEET UG 2026; रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा; नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा
May 2, 2026
NEET UG 2026: NEET UG की परीक्षा रविवार (3 मई) को आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 26 केंद्रों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इनवेस्टमेंट ऑफिसर बैकलॉग पद- 26
सेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) रेगुलर पद – 02
सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट ) रेगुलर पद – 02
प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (टेक्नोलॉजी) रेगुलर – 01
प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (बिजनेस) रेगुलर पद – 2

सैलरी कितनी मिलेगी
इन पदों पर सेलेक्ट होने पर सैलरी पद के हिसाब से है. जैसे सेंट्रल रिसर्च टीम प्रोडक्ट लीड का सीटीसी 61 लाख है. ये अपर रेंज है. इसी तरह सेंट्रल रिसर्च टीम सपोर्ट का 20.50 लाख सीटीसी है. इसी तरह वीपी वेल्थ जिसके सबसे ज्यादा पद हैं का सीटीसी 45 लाख है ।

Related Articles