LIVE UPDATE

Nigeria School Building Collapsed : 22 बच्चों की मौत, 100 से ज्यादा घायल, अचानक बिल्डिंग ढहने से हुआ हादसा

Nigeria School Building Collapsed:नई दिल्ली। नाइजीरिया में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 22 छात्रों की मौत हो गई। इस हादसे में 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबरें हैं। 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 मंजिला पूरी इमारत ध्वस्त हो गई है। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने हादसे की पुष्टि की।

हादसा उत्तर-मध्य नाइजीरिया में प्लैटो (Plateau) राज्य के बस बुजी कम्युनिटी में स्थित सेंट्स एकेडमी कॉलेज में हुआ। स्टूडेंट्स क्लास में एंटर हुए ही थे कि इमारत ढह गई। मारे गए और घायल हुए स्टूडेंट्स में की उम्र 15 वर्ष या इससे कम बताई जा रही है। मलबे के नीचे कुल 155 स्टूडेंट्स दबे थे, लेकिन बचाव अभियान में 22 बच्चों के शव मिले। बाकी को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
INDIA CITIZENSHIP RULES | नागरिकता नियम 2009 में बड़ा बदलाव: अब इन देशों के आवेदकों को देना होगा पासपोर्ट का पूरा ब्योरा
INDIA CITIZENSHIP RULES | नागरिकता नियम 2009 में बड़ा बदलाव: अब इन देशों के आवेदकों को देना होगा पासपोर्ट का पूरा ब्योरा
May 19, 2026
नई दिल्ली, 19 मई 2026। केंद्र सरकार ने नागरिकता प्रक्रिया को और सख्त तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूलों की इमारतों को जांचने के आदेश जारी

प्लैटो पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने बताया कि घायल बच्चों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही हजारों लोग हादसास्थल पर जुटे और बचाव दल के मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। प्लैटो राज्य के सूचना आयुक्त मूसा अशोम्स ने बयान दिया कि घायल बच्चों को जल्द से जल्द इलाज की सुविधा सुनिश्चित कराने के लिए सरकार ने अस्पतालों को बिना किसी डॉक्यूमेंटेश और पेमेंट के इलाज करने के आदेश दिए हैं।

राज्य सरकार ने हादसे के लिए स्कूल के ‘कमजोर स्ट्रक्चर और इसके नदी के किनारे होने को जिम्मेदार ठहराया। सरकार ने उन सभी स्कूलों की जांच करने के आदेश दिए हैं, जिनकी इमारतें बहुत पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्कूलों को बंद करने की कार्रवाई की जा सकती है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग गिरते हुए चीख पुकार बच गई। बच्चे जान बचाने के मदद मांगते नजर आए। चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोग दौड़े आए।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026। रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि नाइजीरिया अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक है। यहां सेफ्टी रूल्स फॉलो न करने के चलत इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles