LIVE UPDATE

Panchayat Sachiv Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों का होगा शासकीयकरण: CM साय ने कमेटी बनाने की घोषणा,11,664 पंचायत सचिवों को सीधे फायदा

Panchayat Sachiv Chhattisgarh. छत्तीसगढ़ के पंचायत सचिवों के शासकीयकरण का रास्ता खुलता दिख रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत सचिवों को नियमित करने के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ की शासकीयकरण की मांग को पूरा किया जाएगा और इसके क्रियान्वयन के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पंचायत सचिव दिवस के अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पंचायत सचिवों के हितों का पूरा ध्यान रखती है। सरकार बनते ही पंचायत सचिवों की अपेक्षाओं को पूरा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ की शासकीयकरण की मांग को पूरा किया जाएगा और इसके क्रियान्वयन के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा पर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार गजमाला से किया।

ये खबर भी पढ़ें…
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लॉन्च की नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा : 400 इमरजेंसी वाहन और 32 फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लॉन्च की नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा : 400 इमरजेंसी वाहन और 32 फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी
May 18, 2026
रायपुर, 18 मई 2026/ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज माना पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके पहले मार्च 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पंचायत शिक्षाकर्मियों के नियमितीकरण के बाद पंचायत सचिवों के नियमितीकरण को लेकर मुख्य सचिव स्तर की कमेटी गठित करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान नियमितीकरण नहीं होने के चलते पंचायत सचिवों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष भी था।

मुख्यमंत्री रह चुके हैं सरपंच पंच

ये खबर भी पढ़ें…
CG-बाइक धीरे चलाने की नसीहत पर युवकों की पिटाई: पेट्रोल पंप ऑफिस में घुसकर लाठी-रॉड से हमला, CCTV सामने आया
CG-बाइक धीरे चलाने की नसीहत पर युवकों की पिटाई: पेट्रोल पंप ऑफिस में घुसकर लाठी-रॉड से हमला, CCTV सामने आया
May 18, 2026
बिलासपुर, 18 मई 2026 ।  बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार को मामूली बाइक टक्कर का विवाद खूनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने स्वयं भी 5 साल पंच और निर्विरोध सरपंच रहकर जनता की सेवा की है। उन्होंने बताया कि देश का विकास पंचायतों में निहित है और केंद्र या राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पंचायतों के माध्यम से ही होता है। सरपंच और सचिव के हाथों में ग्राम के विकास की चाबी होती है। मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सचिवों के माध्यम से ही होता है। उन्होंने सचिवों की प्रशंसा करते हुए उनसे और भी अच्छा कार्य करने का संकल्प लेने की अपील की।

11,664 पंचायत सचिवों को सीधे फायदा

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला
Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला
May 18, 2026
Chhattisgarh Teacher Suspended: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कुसमी विकासखंड अंतर्गत शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश के 11,664 पंचायत सचिवों को शासकीयकरण का सीधा फायदा होगा। पंचायत सचिव बहुत लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्होंने स्वयं भी पांच साल पंच और निर्विरोध सरपंच रहकर जनता की सेवा की है। उन्होंने बताया कि देश का विकास पंचायतों में निहित है और केंद्र या राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पंचायतों के माध्यम से ही होता है। सरपंच और सचिव के हाथों में ग्राम के विकास की चाबी होती है।

Related Articles