LIVE UPDATE

CM Kisan Samman Nidhi Yojana : मुख्यमंत्री प्रदेश के किसानों के खाते में जारी करेंगे 2000 रुपये की पहली किस्त, CM Kisan Samman Yojana में किसानों को मिलेगा 4 हजार रुपए सालाना

CM Kisan Samman Nidhi Yojna : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) 5 जुलाई यानी शुक्रवार को प्रदेश के किसानों के खाते में किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) के तहत 2000 रुपये की पहली किस्त जारी करेंगे. इसके साथ वह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना  (PM Ujjwala Yojana) के एलपीजी गैस (LPG Gas) कनेक्शन उपभोक्ताओं और गैर पीएम उज्ज्वला योजना श्रेणी में लाडली बहना (Ladli Bahna) के हितग्राहियों को माह 2024 के लिए गैस रिफिल अनुदान राशि और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को जून माह की किश्त सिंगल क्लिक के जरिए उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे.

पूर्व सीएम शिवराज ने शुरू की थी योजना की शुरुआत

आप को बता दें कि वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के किसानों को वर्ष में 4000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. ये सहायता दो किस्तों में दी जाती है. आपको बता दें राज्य का बजट पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ऐलान किया था कि राज्य में चल रहे किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा और इसके एक दिन बाद अब किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पहली किस्त डाली जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
PM मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जानिये किन मुद्दों पर पीएम मोदी करेंगे सीधी बात
PM मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जानिये किन मुद्दों पर पीएम मोदी करेंगे सीधी बात
April 18, 2026
नई दिल्ली 18 अप्रैल 2026: देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात करीब 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मध्य प्रदेश के किसानों को साल में मिलते हैं 10000 रुपये

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 24 फरवरी 2019 को देशभर के किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत किसानों को साल भर में 6000 रुपये की आर्थिक सहायता 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती हैं. क्योंकि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 4000 रुपये किसानों को और दिए जाते हैं. इस प्रकार यहां के किसानों को साल भर में 10000 रुपये की आर्थिक सहायता सरकारों से मिलती है.

इन्हें दी जाती है राशि

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ लेने वाले किसानों का मध्य प्रदेश राज्य का मूलनिवासी होना जरूरी है.
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए. इस योजना के तहत उन्हीं किसानों आर्थिक सहायता दी जाती है, जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम है. इस योजना का लाभ लेने वालों के लिए सबसे पहले किसान होना जरूरी है. यानी आवेदक के पास कृषि योग्य खेती की जमीन का होना जरूरी है. इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को दी जाती है, जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योजना का लाभ उठाने के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी

इस योजना का लाभ उठाने वालों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है. साथ ही आवेदन के वक्त कुछ दस्तावेज भी जमा करने पड़ते हैं. इस योजना का लाभ लेने के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है, वह इस प्रकार है.

स्थाई निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
पैन कार्ड
बैंक खाता विवरण
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर
किसान क्रेडिट कार्ड

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles