LIVE UPDATE

Mahadev Satta App : CG पुलिस ने पुणे से पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार…12 लाख कैश, 47 मोबाइल, 6 लैपटॉप जब्त

Mahadev Satta App. महादेव सट्टा एप मामले में पुलिस ने पुणे शहर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के पास से 47 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, एक टैबलेट, 2 राउटर सहित कुल 12,50,000 रुपए जब्त किया गया है, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और भी खुलासा हो सकता है,

मिली जानकारी के अनुसार दशरथ निषाद ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसने अपने दोस्त मोहित विश्वकर्मा के कहने पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाता खुलवाया था, खाता खुल जाने के बाद आरोपी ने खाते की पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया था, इसके साथ ही दशरथ निषाद के नाम से मोबाइल के सिम भी रजिस्टर करा लिया गया था, एक दिन आरोपी ने दशरथ निषाद को बैंक खाता बंद होने की बात कही इसके बाद प्रार्थी को शंका हुआ और जब इस मामले में पूछताछ की तो पता चला की आरोपी और उसके साथियों द्वारा उसके नाम से बैंक खाता व मोबाइल नम्बर का प्रयोग महादेव सट्टा संचालन में लेन-देन हेतु किया जा रहा था,

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कैबिनेट के कई बड़े फैसले; छत्तीसगढ़ में लागू होगा UCC, महिलाओं को रजिस्ट्री में मिली 50% की छूट, पढ़ें मीटिंग में किन-किन प्रस्तावों पर लगी मुहर
CG-कैबिनेट के कई बड़े फैसले; छत्तीसगढ़ में लागू होगा UCC, महिलाओं को रजिस्ट्री में मिली 50% की छूट, पढ़ें मीटिंग में किन-किन प्रस्तावों पर लगी मुहर
April 15, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 15 अप्रैल 2026। विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद दशरथ निषाद ने इसकी शिकायत मौदहापारा थाना में की, शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने जाँच पड़ताल की इस दौरान सटोरियों को पुणे महाराष्ट्र स्थित सांगरिया फेस-03 मेगा पोलिस हिंजेवाडी के एक फ्लैट में लोकेट किया गया, टीम के सदस्यों द्वारा उक्त फ्लैट में रेड कार्यवाही किया गया. रेड कार्यवाही के दौरान फ्लैट में 5 व्यक्ति मिले, जो लैपटॉप व मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे,

Mahadev Satta App. मामले में रायपुर पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया, उनमें नागपुर निवासी अतुल भगवान पराते पिता भगवान मारूति पाटिल (25 साल), भिलाई निवासी विक्रांत रंगारे पिता रोहित कुमार रंगारे (29 साल), भिलाई निवासी अंशुल रेड्डी (30) पिता एसीबी रेड्डी, भिलाई निवासी देवेन्द्र कुमार विशाल उर्फ टिंकू पिता दीवाकर विशाल (30 साल) और कुशल ठाकुर पिता विजय ठाकुर (26 साल) शामिल है.

ये खबर भी पढ़ें…
मकान टूटने के बाद भी नहीं मिला मुआवजा, पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
मकान टूटने के बाद भी नहीं मिला मुआवजा, पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
April 15, 2026
बिलासपुर: सड़क निर्माण कार्य के दौरान मकान टूटने के बावजूद मुआवजा राशि नहीं मिलने से परेशान एक परिवार ने बुधवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यवाही में निरीक्षक यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी मौदहापारा, एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उपनिरी. मुकेश सोरी, सउनि प्रेमराज बारिक, किशोर सेठ, प्रआर महेन्द्र राजपूत, कृपासिंधु पटेल, वीरेन्द्र भार्गव, प्रेमराज बारिक, आर. सुरेश देशमुख, केशव सिन्हा, अविनाश देवांगन, मुनीर रजा, तुकेश निषाद, अभिषेक सिंह तोमर, नितेश राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही,

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG-छुट्टी ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियां 20 अप्रैल से, भीषण गर्मी का असर….CM ने किया ऐलान
CG-छुट्टी ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियां 20 अप्रैल से, भीषण गर्मी का असर….CM ने किया ऐलान
April 16, 2026
रायपुर: प्रदेश में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा निर्णय लिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles