LIVE UPDATE

IAS Sujata Saunik: महाराष्ट्र की मिली पहली महिला मुख्य सचिव, 1987 बैच की आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक ने संभाला पद, जानें कौन हैं हरियाणा की छोरी सुजाता सौनिक?

Sujata Saunik Chief Secretary Of Maharashtra: हरियाणा की छोरी सुजाता सौनिक को महाराष्ट्र का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है और इसी के साथ वह इस पद पर बैठने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। बता दें, सुजाता 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, जो इससे पहले भी राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल चुकी हैं। अब उन्हें मुख्य सचिव पद संभालने का मौका मिला है। जानकारी के लिए बता दें कि मुख्य सचिव के रूप में सुजाता सौनिक का कार्यकाल सिर्फ एक वर्ष का होगा और वह जून 2025 में रिटायर हो जाएंगी। चलिए अब सुजाता सौनिक के करियर, फैमिली और उनके एजुकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कौन हैं सुजाता सौनिक?

IAS Sujata Saunik. सुजाता सौनिक का जन्म 15 जून 1965 को हुआ था और वह हरियाणा रहने वाली हैं। 1987 बैच की आईएएस अफसर सुजाता की शादी मनोज सौनिक से हुई थी, जो बिहार के रहने वाले हैं। उनके पति भी महाराष्ट्र के मुख्य सचिव रह चुके हैं। वर्तमान में मनोज सौनिक मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार हैं। सख्त और बेबाक अधिकारी के रूप में जानी जाने वाली सुजाता सौनिक फिलहाल राज्य के गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS ब्रेकिंग: IAS रजत बंसल छत्तीसगढ़ के नये जनसंपर्क आयुक्त बने, रवि मित्तल पीएमओ के लिए रिलीव, देखिए आदेश
IAS ब्रेकिंग: IAS रजत बंसल छत्तीसगढ़ के नये जनसंपर्क आयुक्त बने, रवि मित्तल पीएमओ के लिए रिलीव, देखिए आदेश
March 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को नया जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुजाता सौनिक का करियर

सुजाता सौनिक ने अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई चंडीगढ़ से पूरी की है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के साथ वे पोस्ट ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा, सुजाता हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में TechMi फेलो भी रह चुकी हैं। इसके बाद वे 1987 बैच की आईएएस अधिकारी होने के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव, कौशल विकास विभाग, गृह मंत्रालय, सलाहकार संयुक्त सचिव, भारत सरकार के महत्वपूर्ण पद पर भी रह चुकी हैं। बता दें, वह पिछले तीन दशकों से प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं।

सख्त और बेबाक अधिकारी मानी जाता हैं सौनिक​

​सख्त और बेबाक अधिकारी मानी जाता हैं सौनिक​

सख्त और बेबाक अधिकारी के रूप में जानी जाने वाली सुजाता सौनिक वर्तमान में राज्य के गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रही हैं। हाल ही में उन्हें कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से सचिव रैंक पर पदोन्नत किया गया था। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग में भी अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्य किया है। साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य सहित कुछ अन्य विभागों में भी काम किया है। सुजाता सौनिक के पास स्वास्थ्य सेवा, वित्त, शिक्षा, आपदा प्रबंधन एवं जिला, राज्य और संघीय स्तर पर शांति स्थापना और भारतीय प्रशासनिक सेवा और संयुक्त राष्ट्र के हिस्से के रूप में अंतरराष्ट्रीय संगठनों में सार्वजनिक नीति और शासन का तीन दशकों का अनुभव है।

ये खबर भी पढ़ें…
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
March 27, 2026
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर में तैनात तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को अरेस्ट कर लिया गया है. उन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य सचिव की रेस में कौन-कौन थे?

IAS Sujata Saunik सुजाता सौनिक के अलावा राजस्व विभाग से अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमारी (1987 बैच) और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव इकबाल चहल (1989 बैच) मुख्य सचिव पद के लिए दो अन्य प्रमुख दावेदार थे। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुजाता सौनिक को मुख्य सचिव के रूप में चुनने में सर्वसम्मति दिखाई। सरकार आगामी विधानसभा चुनावों से पहले महिला मतदाताओं को एक मजबूत संकेत भेजना चाहती थी। इसके अलावा उनका चयन ऐसे समय में हुआ है जब सरकार ने हाल ही में चौथी महिला नीति के कार्यान्वयन की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं का सशक्तीकरण और विकास करना है।

गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थीं सुजाता सौनिक​

मुख्य सचिव के रूप में पदोन्नति से पहले सौनिक राज्य के गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थीं। उनके पति मनोज सौनिक राज्य के पूर्व मुख्य सचिव हैं। सुजाता सौनिक के पास स्वास्थ्य सेवा, वित्त, शिक्षा, आपदा प्रबंधन और जिला, राज्य तथा संघीय स्तर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं संयुक्त राष्ट्र के तहत अंतरराष्ट्रीय संगठनों में लोक नीति और शासन का तीन दशकों का अनुभव है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
March 28, 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles