LIVE UPDATE

IAS Kinjal Singh : फिर चर्चा में तेज तर्रार IAS किंजल सिंह, यूट्यूबर पर दर्ज कराया केस, जानिए क्या है पूरा मामला?

IAS Kinjal Singh :उत्तर प्रदेश की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी किंजल सिंह ने एक यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. आईएएस अधिकारी ने लखनऊ के गोमतीनगर थाने में इस संबंध में दर्ज कराई है. उन्होंने आरोपी यूट्यूबर पर अपने स्वर्गवासी माता-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. IAS किंजल सिंह की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अब इस वीडियो के स्रोत और उसके पीछे के उद्देश्यों की जांच करेगी ताकि उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।इस मामले में धारा 501 व 66 IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

IAS Kinjal Singh : पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर उस्मान सैफी उर्फ उस्मान अली और www.usmansaifisafar.com पर गोमतीनगर थाने मे FIR दर्ज कर ली है. आईएएस अधिकारी ने आरोप लगाया कि यू-ट्यूब चैनल संचालक ने उनके स्वर्गवासी माता-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और गलत सूचना को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है. इस वीडियो में उस्मान ने IAS किंजल सिंह के पिता केपी सिंह की हत्या और उनकी मां और बेटियों के संघर्ष पर अभद्र टिप्पणियां की है।

ये खबर भी पढ़ें…
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
March 27, 2026
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर में तैनात तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को अरेस्ट कर लिया गया है. उन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो के वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

20 जून को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक करीब साढ़े तीन लाख लोग देख चुके हैं। गोमती नगर के विपुल खंड में रहने वाली IAS किंजल सिंह ने यूट्यूबर उस्मान सैफी के खिलाफ शिकायत की। उनका कहना है कि उस्‍मान ने यह वीडियो उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और चरित्र हनन के उद्देश्य से वायरल किया था।

वीडियो में दर्शाए गए झूठे तथ्य: किंजल

IAS किंजल के मुताबिक, ये वीडियो बिना मेरी अथवा मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के सहमति से बनाया गया है जो पूर्ण रूप से निराधार, झूठे तथ्यों पर आधारित है। इसमें बिना किसी साक्ष्य और प्रमाण के अपने दिमाग की उपज से झूठे तथ्य दर्शाते हुए वीडियो को प्रचारित एवं प्रसारित किया है। वीडियो प्रचारित और प्रसारित होने के बाद मेरे तमाम परिजनों, मित्रों और हितैषियों के फोन मेरे पास आ रहे हैं। इससे प्रार्थिनी गंभीर रूप से कुठित और मानसिक दबाव में है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अभी भी शेयर हो रहा है, जिससे मेरी छवि धूमिल हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
March 28, 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles