LIVE UPDATE

कल रायपुर आएंगे राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी, राफेल मामले में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

राफेल मामले में पत्रकारों को सम्बोधित करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नेताप्रतिपक्ष-राज्यसभा गुलाम नबी आजाद और छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया कल गुरूवार को नियमित विमान सेवा द्वारा दोपहर 2.15 बजे  माना विमान तल रायपुर पहुंचेगे । कल वे  दोपहर 3 बजे राजीव भवन रायपुर में पत्रकारों को सम्बोधित करेंगे |

बता दें कि मोदी सरकार  के द्वारा लड़ाकू विमान राफेल के खरीदी में किये गये भ्रष्टाचार को उजागर करने कांग्रेस  पूरे देश में आंदोलन रैली के आलावा बेनर, पोस्टर, होंर्डिग, पाम्पलेट के माध्यम से देश के नागरिकों तक पंहुचा रही है | इसके साथ ही कांग्रेस  देश भर के विभिन्न राज्यों में पत्रकारवार्ता  लेकर राफेल घोटाले के तथ्यों को उजागर करेंगे । इसी कड़ी में कल गुरुवार को दोपहर 3  बजे कांग्रेस के नए कार्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नेताप्रतिपक्ष-राज्यसभा गुलाम नबी आजाद और प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया पत्रकारों राफेल घोटाले को लेकर सबोधित करेंगे| राजीव भवन में ही कांग्रेसजनों के साथ मुलाकात और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि 8.05 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर कमेटी में अमर अग्रवाल की एंट्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, अमर ने पार्टी का जताया आभार
CG-भाजपा कोर कमेटी में अमर अग्रवाल की एंट्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, अमर ने पार्टी का जताया आभार
May 15, 2026
बिलासपुर, 15 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को “छत्तीसगढ़ भाजपा कोर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं सांसद ताम्रध्वज साहू, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री मो. अकबर, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
May 15, 2026
रायपुर 15 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles