कांग्रेस का जन-संवाद का दूसरा चरण आज से, 26 सितम्बर तक चलेगा अभियान


प्रदेश कांग्रेस का जन-संवाद का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा हैं, जो 26 सितम्बर तक चलेगा | इस दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा नगरीय निकाय पंचायत स्तर पर 26 सितम्बर तक जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा |
बता दें कि प्रदेश चुनाव अभियान समिति की बैठक में जन-संवाद का द्वितीय चरण  शुरू करने का निर्णय लिया गया है | जन-संवाद कार्यक्रम आज से शुरू होकर 26 सितम्बर तक चलेगा | जन संवाद का प्रथम चरण राजधानी रायपुर से 31 जुलाई को  शुरू हुआ था जो 10 अगस्त तक चला था | बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में जिले के स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश प्रतिनिधियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारिगण, मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ, ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों नगरीय-निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल होंगे ।
आज पत्रकारों को सम्बोधित करेंगे राज्यसभा गुलाम नबी
राफेल मामले में पत्रकारों को सम्बोधित करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नेताप्रतिपक्ष-राज्यसभा गुलाम नबी आजाद और छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया आज  गुरूवार को नियमित विमान सेवा द्वारा दोपहर 2.15 बजे  माना विमान तल रायपुर पहुंचेगे। वे दोपहर 3 बजे राजीव भवन रायपुर में पत्रकारों को सम्बोधित करेंगे |  राजीव भवन में ही कांग्रेसजनों के साथ मुलाकात और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद नेताद्वय रात्रि 8.05 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp