LIVE UPDATE

MAMTA CHANDRAKAR : ममता चंद्राकर कुलपति पद से हटाई गईं, राजभवन से जारी हुआ पत्र, खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का प्रभार कमिश्नर को

नियुक्ति के वक्त से विवादों में चल रहीं खैरागढ़ विवि की कुलपति ममता चंद्राकर आखिरकार हटा इी गई हैं।

MAMTA CHANDRAKAR CG. इंदिरा गाँधी संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति मोक्षदा चंद्राकर (ममता चंद्राकर) को कुलपति पद से हटा दिया गया है, इसका आदेश राज्यपाल के सचिव ने जारी किया. पूर्व कांग्रेस सरकार ने 2020 में मोक्षदा चंद्राकर को कुलपति नियुक्त किया था, नए आदेश आने तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कुलपति संभागायुक्त दुर्ग, संभाग को दायित्व सौंपा जाता है।

बता दें कि पूर्व कांग्रेस सरकर ने 2020 में मोक्षदा चंद्राकर (ममता चंद्राकर) को इंदिरा गाँधी संगीत विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया था, जिसके बाद आज राजभवन से आदेश जारी कर उन्हें MAMTA CHANDRAKAR CG. कुलपति के पद से हटा दिया गया है, मोक्षदा चंद्राकर को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 की धारा 17-ए में निहित प्रावधान के तहत राज्यपाल एवं कुलाधिपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के तहत पद से हटाया गया है,

ये खबर भी पढ़ें…
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
May 21, 2026
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: केंद्र सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोक्षदा चंद्राकर को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कुलपति पद से हटाए जाने के बाद नये कुलपति की नियुक्ति होने तक संभागायुक्त दुर्ग, संभाग को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कुलपति का दायित्व सौंपा गया है

कौन है ममता चंद्राकर
ममता चंद्राकर MAMTA CHANDRAKAR CG (जन्म 3 दिसंबर 1958) छत्तीसगढ़ की पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिका हैं । उन्हें छत्तीसगढ़ की कोकिला कहा जाता है। ममता चंद्राकर ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से गायन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है । ममता चंद्राकर ने 10 साल की उम्र से गायन शुरू कर दिया था और 1977 में आकाशवाणी केंद्र रायपुर से लोक गायिका के रूप में पेशेवर रूप से जुड़ीं। वह अपने काम के लिए 2016 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हैं, उन्होंने कई अन्य राज्य स्तरीय पुरस्कार जीते हैं। उनके पति प्रेम चंद्राकर छालीवुड में निर्माता और निर्देशक हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिला के रामानुजनगर-पटना में आयोजित समाधान शिविर में आमजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles