LIVE UPDATE

CG UPCHUNAV NOTIFICATION: उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी : बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुई है सीट, रायपुर दक्षिण में उपचुनाव की तैयारी, चुनाव तारीख…

छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

CG UPCHUNAV NOTIFICATION RELEASED रायपुर। विधायक से सांसद बने बृजमोहन अग्रवाल ने राज्‍य विधानसभा की सदस्‍यता से त्‍यागपत्र दे दिया है, राजभवन ने इस्तीफा मंजूर कर ली है, जिसके बाद इस संबंध में सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी कर रायपुर दक्षिण सीट को रिक्त घोषित कर दिया है, अधिसूचना अनुसार 6 महीने भीतर अब चुनाव आयोग द्वारा इस सीट पर उपचुनाव कराया जायेगा |

रायपुर दक्षि‍ण सीट से विधायक और राज्‍य के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दिया था. विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह ने त्‍याग पत्र को मंजूर करने के साथ विधानसभा सचिवालय ने मंजूरी के लिए राजभवन भेज दिया था. राज्‍यपाल के इस्‍तीफा मंजूर करने के साथ ही अधिसूचना जारी कर दी गई है.CG UPCHUNAV NOTIFICATION RELEASED.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
May 16, 2026
रायगढ़, 16 मई 2026। देशभर में जहां लोग ईंधन बचाने के लिए गाड़ियों की जगह साइकिल का सहारा ले रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार विधानसभा या लोकसभा की सीट रिक्‍त होने की अधिसूचना जारी किए जाने के 6 महीने के भीतर उस सीट पर उपचुनाव कराया जाना अनिवार्य है। बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा की सदस्‍यता से त्‍यागपत्र दिया है। विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उनका इस्‍तीफा तत्‍काल प्रभाव से मंजूर कर लिया था। ऐसे में इस सीट को 17 जून से ही रिक्‍त घोषित कर दिया गया है। अब इस सीट पर 17 दिसंबर से पहले उप चुनाव की प्रक्रिया चुनाव आयोग को पूरी करनी होगी। CG UPCHUNAV NOTIFICATION RELEASED.

लगातार 8 बार विधायक का चुनाव जीत चुके बृजमोहन अग्रवाल अब रायपुर के सांसद है। 19 जून को उन्‍होंने मंत्रिमंडल से भी त्‍यागपत्र दे दिया। बताते चले कि अग्रवाल राज्‍य सरकार में सबसे वरिष्‍ठ मंत्री थे। साय सरकार में शिक्षा के साथ संस्‍कृति और पर्यटन विभाग की जिम्‍मेदारी थी. पहले अविभाजित मध्‍य प्रदेश फिर छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के सदस्‍य के रुप में लंबे समय तक प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे |  बृजमोहन अग्रवाल अब पूरे रायपुर का प्रतिनिधित्व लोकसभा में करेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

.

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles