LIVE UPDATE

पानी की समस्या पर पूर्व विधायक का तंज, बोले – शहर में पानी की समस्या ले रही विकराल रूप, सरकार के सारे दावे फेल!

पूर्व विधायक ने पार्षदों सहित शहर में पानी की समस्या से जनता के सामने हुए रूबरू, हे वरुणदेव, ये कैसे विष्णु है !! जो बिलासपुर की जनता को पानी भी नहीं दे पा रहे है— शैलेश पांडेय

बिलासपुर में पानी की समस्या भयंकर रूप लेती जा रही है, कई मोहल्लों में पानी ही कई दिनों से नहीं पहुँच रहा है,कभी टंकी की समस्या और कभी पाइप लाइन की समस्या और कभी गंदे पानी की समस्या बनी ही हुई है और फिर बिजली की समस्या के कारण भी पानी नहीं मिल पा रहा है। टैंकर की आपूर्ति भी पर्याप्त नहीं है और बिलासपुर में एसी समस्या पहले कभी नहीं आयी। सरकार और सरकार की निगम पूरी तरह जनता को मूलभूत सुविधा देने में फेल हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
May 16, 2026
रायगढ़, 16 मई 2026। देशभर में जहां लोग ईंधन बचाने के लिए गाड़ियों की जगह साइकिल का सहारा ले रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर के वो इलाक़े जहां जल स्तर हमेशा कम रहता है एसे संवेदनशील क्षेत्र में जनता और भी परेशान है,कई जगह के बोर भी सूखे हो गये है इसलिए पानी को समस्या विकराल रूप लेती जा रही है।भू गर्भ जल के भरोसे बिलासपुर को पानी दिया जाता है और जल स्तर बढ़े इसके लिए सरकार कोई भी तत्परता नहीं दिखा रही है।

कैसे पिलायें अपने बच्चों को पानी ?

ये खबर भी पढ़ें…
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय,पार्षद रामा बघेल,पार्षद जुगल गोयल,पार्षद भरत कश्यप,पूर्व एल्डरमेन दीपांशु श्रीवास्तव,शेख़ दुलारे,जावेद मेमन और अन्य नेता आज तालापारा,कुम्हार मोहल्ला,यादव मोहल्ला में जाकर जनता की समस्या को सुना।बिलासपुर की जनता ने पूर्व विधायक से पानी की शिकायत किया कि किस तरह की परेशानी आ रही है पाइप लाइन से पानी नहीं पहुँच पा रहा है और पहुँचता भी है तो बहुत कम देर के लिए,टैंकर की सप्लाई भी पर्याप्त नहीं हो पाती है,अपने परिवार और बच्चों को कैसे पानी पिलायें आप ही बतायें पूर्व विधायक जी ?

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles