LIVE UPDATE
Trending

CG Sarkari Job 2024 : शिक्षक, हॉस्टल वार्डेन सहित 25000 पदों पर होगी भर्ती! आचार संहिता खत्म होते ही खुलेगा नौकरी का पिटारा, साय सरकार करेगी रिक्त पदों पर भर्ती

CG naya Rojgar Samachar 2024 : छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों के लिए विष्णुदेव सरकार जल्द नौकरी का पिटारा खोलने जा रही है,    लोकसभा चुनाव 2024 के आचार संहिता खत्म होने के बाद कई विभागों में लंबित भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है, साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा भर्ती शिक्षा विभाग में हो सकती है।

रिपोर्टस की मानें तो शिक्षकों के तक़रीबन 10 हजार पदों पर भर्ती हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भर्ती का रास्ता खुलेगा। इसके अलावा व्यापमं एक बार फिर संयुक्त भर्ती परीक्षा ले सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
April 24, 2026
पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता से ही होगा गांवों का विकास: अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचेगा शासन की योजनाओं का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) कई भर्तियों के प्रस्ताव आने के बाद प्रक्रिया अटकी हुई है। इनमें प्रमुख रूप से काॅलेजों में प्रोफेसरों की भर्ती का मामला है। उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर पीएससी ने 595 प्रोफेसरों के पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। पीएससी ने इसके लिए 13 सितंबर से 12 अक्टूबर 2021 तक आवेदन भी मंगाए थे। सैकड़ों अभ्यर्थियों ने आवेदन भी किए। इस भर्ती नियम के कुछ बिंदुओं को लेकर आपत्ति थी। बाद में नियम संशोधन के चक्कर में यह भर्ती नहीं हो पाई।

आदिवासी विकास विभाग के प्रस्ताव पर 13 मई 2023 को पीएससी ने 500 छात्रावास अधीक्षक पदों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। बाद में इसे निरस्त कर दिया गया। हालांकि बाद में इस परीक्षा को कराने जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल को मिली। यह भर्ती परीक्षा भी अटकी हुई है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में 25 हजार पदों पर भर्ती के प्रस्ताव हैं, लेकिन आचार संहिता के कारण प्रक्रिया अटकी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
राघव चड्ढा के BJP जॉइन करने से CG में सियासी बयानबाजी तेज;  CM साय ने किया स्वागत, तो भूपेश बोले- ‘AAP है BJP की B टी
राघव चड्ढा के BJP जॉइन करने से CG में सियासी बयानबाजी तेज; CM साय ने किया स्वागत, तो भूपेश बोले- ‘AAP है BJP की B टी
April 24, 2026
रायपुर, 24 अप्रैल 2026। राज्यसभा सांसद Raghav Chadha के आधिकारिक रूप से Bharatiya Janata Party में शामिल होने के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles