LIVE UPDATE
Trending

CG कोयला घोटाला : कोल स्कैम मामले में निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चैरसिया हुए कोर्ट में पेश, EOW को मिली 4 दिन की रिमांड, अब कई बिंदुओं पर होगी पूछताछ

छत्तीसगढ़ में हुए कोल स्कैम केस में निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चैरसिया को आज कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। कोर्ट में पेशी के दौरान EOW ने दोनों से पूछताछ के लिए 15 दिन की रिमांड मांगी है। जज अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में सुनवाई हुई | कोर्ट ने रानू साहू और सौम्या को चार दिन के लिए ईओडब्ल्यू की रिमांड पर सौंपा गया. बता दें कि ईओडब्ल्यू ने रानू और सौम्या की रिमांड के लिए कोर्ट में में याचिका लगाई थी. ईओडब्ल्यू अब आरोपियो से कई बिंदुओं पर पूछताछ करेगी. आपको बता दे कि इससे पहले भी विशेष कोर्ट ने 5 दिन और फिर 3 दिन के लिए पूछताछ की अनुमति दे चुकी है। तब टीम ने रायपुर सेंट्रल जेल में जाकर पूछताछ की थी।

छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले मामले में ED की रिपोर्ट पर ईओडब्लू ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पहले ही दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 36 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज है। वहीं इस मामले में अब ईओडब्लू की टीम ने जांच तेज कर दी है। EOW के प्रोडक्शन वारंट पर आज निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चैरसिया को कोर्ट में पेश किया गया। रायपुर के विशेष कोर्ट में सुनवाई के दौरान EOW ने दोनों से पूछताछ के लिए 15 दिन की रिमांड मांगी है। बचाव पक्ष के वकील फैजल रिज़वी ने कहा कि ईओडब्लू ने गिरफ्तारी के बाद एप्लीकेशन लगाई है, उन्होंने मांग की है कि 5 जून तक रिमांड दी जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
May 22, 2026
रायपुर 22 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसका हमने विरोध किया है। बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि इस प्रकरण में एक की बेल हो गई है और रानू साहू की बेल सुप्रीम कोर्ट में लगी हुई है। वहीं सौम्या चौरसिया की बेल पर भी हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इस वजह से ही फिर गिरफ्तारी की जा रही है। रिमांड मांगने के लिए भी कुछ पुख्ता तथ्य पेश नहीं किए गए हैं। वकील ने कोर्ट में दलील दी कि ईओडब्लू ने पहले ही 3 दिन तक पूछताछ कर चुकी है, इसलिए हमने रिमांड पर आपत्ति जताई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने 540 करोड़ रुपए के कथित कोयला घोटाले का खुलासा किया था. इसके बाद 21 जुलाई 2023 को रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी घर पर ED ने छापा भी मारा था. इस दौरान करीब चौबीस घंटे की जांच के बाद ED ने 22 जुलाई की सुबह IAS रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया था. इस घटनाक्रम के बाद राज्य सरकार ने उन्हें पद से निलंबित कर दिया था. इस मामले में रानू साहू के अलावा सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई, एसएस नाग, सूर्यकांत तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा कुछ कांग्रेसी नेता भी जांच के दायरे में आए थे. यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles