Trending

CG-शराब घोटाला : ढेबर समेत तीन आरोपियों की न्यायिक रिमांड 14 दिन के लिए बढ़ाई गई, 4 मई को जमानत याचिका पर होगी सुनवाई


छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, रिमांड ख़त्म होने के बाद आज ईओडब्ल्यू ने जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और अरुण पति त्रिपाठी को विशेष कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए दोबारा तीनों को 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा. त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को भी 6 दिन के लिए रिमांड पर भेजा गया.

आपको बताते दें कि घोटाले के आरोप में जेल में बंद अनवर ढेबर ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है. इस पर कोर्ट ने 4 मई को सुनवाई की तारीख तय की है. आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को भी कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने 6 दिन यानी 8 मई तक ढिल्लन की रिमांड बढ़ाते हुए ईओडब्ल्यू को सौंपा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED भी नए सिरे से जांच कर रही है। रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा 4 मई तक ED की रिमांड पर है। ED ने लोगों को समन भेजना भी शुरू कर दिया है। EOW की ओर से की गई FIR में 70 लोगों के नाम है। बताया जा रहा है कि, प्रवर्तन निदेशालय की ECIR में भी यही नाम शामिल हैं। ED ने सभी को पूछताछ करने के लिए समन भेजा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp