LIVE UPDATE
Trending

Mahadev Satta App Case : CG महादेव सट्टा मामला : EOW को भीमसिंह और अमित अग्रवाल की मिली रिमांड, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 21 लोगों के खिलाफ दर्ज है FIR

Mahadev Satta App Case : महादेव सट्टा एप मामले में EOW को आरोपी भीमसिंह यादव और अमित अग्रवाल की रिमांड मिल गई है. रायपुर की कोर्ट ने दोनों को 4 मई तक EOW को सौंप दिया है. EOW ने दोनों आरोपियों की  14 दिन की रिमांड मांगी थी. नीतीश दीवान को प्रोडक्शन वारंट पर EOW ने आवेदन लगाया था. विशेष कोर्ट ने EOW के आवेदन को मंजूर कर लिया है. अब कल यानी 2 मई को नी​तीश दीवान की कोर्ट में पेशी होगी. खबर है कि EOW नी​तीश दीवान की भी रिमांड मांगेगा.

कौन है नी​तीश दीवान ?

नीतीश दीवान (Mahadev Satta App Case) पर आइफा अवॉर्ड में महादेव की स्‍पॉन्‍सरशिप में बड़ी भूमिका निभाने का आरोप है. जानकारी के अनुसार नीतीश महादेव सट्टा ऐप की पैनल ऑपरेटर टीम में था. वह 2 साल दुबई में रहा. नीतीश ने दुबई में कई प्रॉपर्टी  खरीदी है. बताया ये भी जा रहा है  कि महादेव ऐप के पैसों को क्रिप्‍टो  करेंसी में भी  इन्‍वेस्‍ट किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
May 22, 2026
रायपुर 22 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है महादेव सट्टा मामला ?

सट्टा रहेगा जारी! सरकार ने लगाया बैन तो महादेव ऐप ने निकाला नया रास्ता | mahadev app changed his domen id and password will be same after government and ed action |

भिलाई के रहने वाले एक जूस शॉप के मालिक ने महादेव सट्‌टा ऐप की शुरुआत कुछ साल पहले की थी. जो आज प्रदेश का सबसे बड़ा पॉलिटिकल केस बन चुका है. ED ने इसमें अफसर से लेकर नेताओं तक के शामिल हाेने की बात की है. महादेव सट्टा मामले में ED के प्रतिवेदन पर EOW ने मार्च में ही साजिश, जालसाजी और भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है. ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और शुभम सोनी के साथ अज्ञात पुलिस अधिकारियों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भूपेश बघेल समेत 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर

बता दें कि EOW और ACB विंग ने महादेव ऐप के मालिकों से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. EOW ने ये एफआईआर प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्‍ट के तहत दर्ज की है. इसमें बघेल पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत आरोप लगाया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles