LIVE UPDATE

Mahatari Vandan Yojna 2024 : महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह, अब तक 35 लाख 49 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा फार्म, देखिए जिलेवार आंकड़े


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि से वह अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी और सम्मानजनक जीवन निर्वाह कर सकेंगी। महतारी वंदन योजना के तहत वर्ष 2024-25 के बजट में 117 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रूपए मिलेगा।


जिलावार प्राप्त आवेदन-

ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव;  लंबे समय से जमे सैकड़ों पुलिसकर्मियों को किया गया इधर-उधर, देखिये पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; लंबे समय से जमे सैकड़ों पुलिसकर्मियों को किया गया इधर-उधर, देखिये पूरी लिस्ट
April 21, 2026
धमतरी, 21 अप्रैल 2026। जिले के पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लंबे समय से एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक बालोद जिले में एक लाख 24 हजार 986, बलौदाबाजार में एक लाख 40 हजार 06, बलरामपुर में एक लाख 12 हजार 561, बस्तर में एक लाख 22 हजार 610, बेमेतरा में एक लाख 54 हजार 61 आवेदन जमा किए जा चुके हैं। इस प्रकार बीजापुर में 10011, बिलासपुर में एक लाख 67 हजार 48, दंतेवाड़ा में 45 हजार 39, धमतरी में एक लाख 10 हजार 49, दुर्ग में दो लाख 24 हजार 303, गरियाबंद में एक लाख 18 हजार 939, जांजगीर में एक लाख 85 हजार 144, जशपुर में एक लाख 11 हजार 260, कांकेर में 66 हजार 594, कवर्धा में एक लाख 16 हजार 592, कोंडागांव में 91 हजार 76, कोरबा में एक लाख 13 हजार 219, कोरिया में 39 हजार 672, महासमुंद में दो लाख 59 हजार 976, मुंगेली में एक लाख 7 हजार 365, नारायणपुर में नौ हजार 947, रायगढ़ में 86 हजार 312, रायपुर में दो लाख 79 हजार 857, राजनांदगांव में एक लाख 24 हजार 712, सरगुजा में एक लाख 10 हजार 871, सुकमा में 26 हजार 412, सूरजपुर में एक लाख 35 हजार 320, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 68 हजार 302, सक्ती में 82 हजार 763, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 66 हजार 181, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 24 हजार 39, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 26 हजार 43, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एक लाख 33 हजार 291 आवेदन आज तक प्राप्त हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर हवाई कनेक्टिविटी को नई रफ्तार; दिल्ली के लिए शाम की सीधी उड़ान 3 मई से शुरू
बिलासपुर हवाई कनेक्टिविटी को नई रफ्तार; दिल्ली के लिए शाम की सीधी उड़ान 3 मई से शुरू
April 21, 2026
बिलासपुर, 21 अप्रैल 2026/बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा बिलासपुर के लिए 3 मई, रविवार एक ऐतिहासिक दिन साबित होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles