IG-SP कांफ्रेंस : विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद कल पहली बार IG-SP कांफ्रेंस, CM और गृहमंत्री कल करेंगे प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा, प्रदेश भर के SP व IG पहुंचेंगे रायपुर


विष्णुदेव साय की नई सरकार बनने के बाद पहली आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस 10 फरवरी को होने जा रही है। सभी एसपी और आईजी को नया रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचने को कहा गया है। कॉन्फ्रेंस सुबह 9 बजे शुरू होगी। कॉन्फ़्रेंस में हिस्सा लेने प्रदेश के सभी छह पुलिस रेंज और 33 ज़िले के एसपी रायपुर पहुँच चुके हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हालांकि करीब 1 घंटे तक कांफ्रेंस में मौजूद रहेंगे, जबकि पूरा कांफ्रेंस गृहमंत्री विजय शर्मा होंगे। कांफ्रेंस में चीफ सिकरेट्री, डीजीपी, गृह सचिव सहित इंटेलिजेंस के अफसर भी मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक कांफ्रेंस में नक्सल आपरेशंस, कानून व्यवस्था, नशा, साइबर क्राइम, लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था, अवैध शराब, तस्करी, महिला सुरक्षा सहित कई मुद्दे शामिल हैं। मुख्यमंत्री शुरुआती सेशंस में मौजूद रहेंगे, जबकि उसके बाद वो जशपुर रवाना हो जायेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp