LIVE UPDATE
Trending

CG Congress Big Action : 9 ज़िला अध्यक्ष सहित 88 पदाधिकारियों को थमाया नोटिस, अध्यक्ष ने सभी से 3 दिन में माँगा जवाब, होगी संगठनात्मक कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब एवं सह प्रभारी रंजीत सिंह बेदी की उपस्थिति में दिनांक 1 फरवरी 2024 को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया था. लेकिन कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के इस बैठक में कई जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी नदारद रहे. इस पर संगठन के प्रति उदासीन बर्ताव को देख कर प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब एवं सहप्रभारी रंजीत सिंह बेदी के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं.

जानकारी के मुताबिक बिना कोई सूचना दिए 88 पदाधिकारी बैठक से नदारद थे. इसमें 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 19 प्रदेश महासचिव, 51 प्रदेश सचिव और 9 जिला अध्यक्ष शामिल हैं. प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब एवं सहप्रभारी रंजीत सिंह बेदी के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं. अनुपस्तिथ पदाधिकारियों को 3 दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है और अगर उनका जवाब संतोषप्रद नहीं पाया जाता है तो उन पदाधिकारियों पर संगठनात्मक कार्यवाही की जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी बैठक

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन,रायपुर में आयोजित की गई जिसमें नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी श्री मोहम्मद गुलाब जी एवं सह प्रभारी श्री रणजीत सिंह बेदी जी विशेष रूप से उपस्थित हुए.।

आज की बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमीन मेमन ने की.,
बैठक में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री महेंद्र छाबड़ा जी,छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी अध्यक्ष श्री इदरीश गांधी जी भी उपस्थित थे.। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष के साथ ब्लॉक के अध्यक्ष भी शामिल हुए.।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज की बैठक में मुख्यतः आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी तय की गई साथ ही छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अल्पसंख्यक विभाग की क्या भूमिका रहेगी यह भी तय किया गया.।
सम्मानित प्रभारीयो के समक्ष सभी पदाधिकारी ने यकीन दिलाया कि अल्पसंख्यक विभाग भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बढ़ चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी लेगा और अल्पसंख्यक विभाग की उपस्तिथि दर्ज कराएंगे.।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles